9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर्यन खान का नोरा फतेही से चल रहा है चक्कर? वायरल तस्वीरों ने खोला सच!

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भले ही अभी फिल्मों में कदम न रखा हो, लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। आए दिन ये सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर किंग खान के लाडले चर्चा में हैं। खबर है कि आर्यन खान का अफेयर नोरा फतेही से चल रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jan 04, 2023

sdasd.jpg

aryan khan

कुछ स्टारकिड्स ऐसे हैं जिन्होंने भले ही अभी फिल्मी दुनिया में कदम न रखा हो, लेकिन ये अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान। इनका नाम आए दिन किसी न किसी बात को लेकर ट्रेंड होता रहता है। अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान के लाडले नोरा फतेही के साथ रिश्ते में हैं।

जी हां आर्यन और नोरा को साथ देखने के बाद तरह तरह की बातें शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर आर्यन खान (Aryan Khan) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनके बाद दोनों के बीच अफेयर की अटकलें तेज हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें घूम रही हैं। एक तस्वीर में जहां आर्यन नजर आ रहे हैं तो दूसरी में नोरा फतेही हैं। दोनों तस्वीरों में जो एक जैसा है वो है एक फैन। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों स्टार्स के साथ एक ही फैन ने फोटो क्लिक कराई हैं। इसके बाद यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है।

यह भी पढ़ें- अर्चना को थप्पड़ मारने दौड़े एमसी स्टैन

लोग कह रहे हैं कि इन दिनों आर्यन और नोरा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और साथ में वक्त बिता रहे हैं। कुछ यूजर्स मजाक-मजाक में अनन्या पांडे की चिंता करते भी नजर आ रहे हैं। यूजर्स का कहना है, 'अब अनन्या का क्या होगा?'

वहीं कुछ यूजर्स आर्यन और नोरा का बचाव करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों की एक ही फैन के साथ फोटो होने का यह मतलब बिल्कुल नहीं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।'

हालांकि इन फोटोज कि सच्चाई क्या है ये कोई नहीं जानता है। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो आर्यन खान जल्द ही डायरेक्शन में कदम रखने वाले हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने एक स्क्रिप्ट भी लिखी है और वह जल्दी ही डायरेक्शन की फील्ड में उतरेंगे। वहीं नोरा की बात करें तो अदाकारा हाल ही में एन एक्शन हीरो' में नजर आई थीं। अब वो फिल्म '100 पर्सेंट' में काम करते हुए दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें- बिटिया के जन्मदिन पर छलका मां का दर्द