बॉलीवुड

शाहिद कपूर के बेटे की क्यूटनेस के आगे फैंस हारे अपना दिल

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के दोनों बच्चे मीशा और जैन लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। अब जैन की एक बेहद ही क्यूट तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह कुर्ता-पजामा पहने नजर आ रहे हैं।

3 min read
Shahid Kapoor Son Zain

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में स्टार किड्स को लेकर काफी चर्चा रहती है। पैदा होते ही स्टार किड्स लोगों के बीच पॉपुलर हो जाते हैं। कुछ साल पहले करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर का जन्म हुआ था। तैमूर की क्यूटनेस पर लोग इस कदर फिदा हुए कि पैपराजी उनकी एक फोटो लेने के लिए घंटों-घंटों इंताजर करने लगे। ऐसे ही शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के बच्चे भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कुछ वक्त पहले उनके बेटे जैन का जन्म हुआ है।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कई मौकों पर जैन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब जैन की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह इंडियन आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को कॉस्ट्यूम डिजाइनर कुणाल रावल ने शेयर किया है। फोटो में देखा जा सकता है कि जैन कुर्ता-पजामा पहना हुआ है। इसे कुणाल रावल ने ही डिजाइन किया है। तस्वीर में जैन की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत रही है।

इसके अलावा, कई मौकों पर मीरा राजपूत बेटे जैन के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। दोनों के क्यूट मूमेंट सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जैन की क्यूटनेस को लोग काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने साल 2015 में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। शादी के एक साल बाद मीरा ने बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम शाहिद और मीरा को मिलाकर बनाया हुआ है- मीशा। मीशा अब काफी बड़ी हो चुकी हैं। साल 2018 में मीरा ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। बेटे का नाम दोनों ने जैन रखा। पिछले साल सितबंर में जैन का दूसरा जन्मदिन मनाया गया था।

बता दें कि शाहिद कपूर की छोटी सी फैमिली आपस में काफी एंजॉय करती है। शाहिद कपूर ने एक बार कहा था कि वह पहले हमेशा अपने बारे में सोचते थे लेकिन पिता बनने के एहसास ने उन्हें और उनके स्वभाव को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने बताया था कि अब वो खुद से पहले अपने बच्चों के बारे में सोचते हैं।

Published on:
05 Jun 2021 03:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर