1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहिद कपूर बनेंगे क्रिकेटर, फिल्म जर्सी से लुक हुआ रिवील

शाहिद कपूर बनेंगे क्रिकेटर फिल्म जर्सी की शूटिंग शुरु ऑनस्क्रीन क्रिकेटर के रोल के लिेए कर रहे हैं प्रैक्टिस

less than 1 minute read
Google source verification

image

Priya Singh

Nov 01, 2019

jersey-remake-0-shahid-kapoor-begins-his-prep-for-the-role-of-cricketer.jpg

नई दिल्ली | एक्टर शाहिद कपूर फिल्म कबीर सिंह के सुपरहिट होने के बाद आजकल अपनी नेक्स्ट फिल्म जर्सी के लिए बिजी हैं। इस बात की अनाउंसमेंट शाहिद ने एक पोस्ट के जरिए दी है। जंहा रणवीर सिंह एक तरफ कपिल देव की लाइफ पर आधारित फिल्म 83 में क्रिकेटर का रोल निभाएंगे। वहीं अब शाहिद भी फिल्म जर्सी में एक क्रिकेटर की भूमिका निभाने वाले हैं।

View this post on Instagram

#jersey the prep begins.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

शाहिद ने अपना क्रिकेटर लुक अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि फिल्म की शूटिंग शुरु हो रही है फिल्म जर्सी को गौतम तिन्नौनुरी डायरेक्ट कर रहे हैं। दरअसल जर्सी साउथ फिल्म की रीमेक है जिसे इसके ओरिजिनल डायरेक्टर ही डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में नानी और श्रद्धा श्रीनाथ ने काम किया था। इस फिल्म में अर्जुन नाम के एक शख्स की कहानी दिखाई गई थी जो इंडियन क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए लड़ता है। शाहिद आजकल फिल्म के लिए काफी प्रैक्टिस कर रहे हैं। ऑनस्क्रीन एक क्रिकेटर का रोल प्ले करने के लिए वो लगातार क्रिकेट सेशन्स अटेंड कर रहे हैं।

बता दें कि फिल्म इसी महीने ऑन फ्लोर जाएगी और फिल्म का पहला शेड्यूल चंडीगढ़ में शूट किया जाएगा। शाहिद के अपोजिट इस फिल्म में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आ सकती हैं। ये फिल्म अगले साल 28 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहिद ने कुछ दिनों पहले बताया था कि उन्होंने जर्सी की कहानी जैसे ही सुनी थी उन्हें अंदाजा हो गया था कि मैं इस फिल्म को वो करेंगे। उनके लिए ये प्रेरणात्मक स्टोरी है।

Story Loader