3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहरुख खान की ‘जीरो’ हुई लीक, एक क्ल्कि में यहां देखें

आपको बता दें कि एेसा पहली बार नहीं हुआ है जब कोर्इ फिल्म लीक हुर्इ हो।

2 min read
Google source verification
shahrukh khan anushka sharma katrina kaif zero poster release

shahrukh khan anushka sharma katrina kaif zero poster release

पिछले कुछ समय से फिल्में रिलीज होते ही उनके लीक होने की खबरें सामने आती है। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म 'जीरो'(Zero) के साथ। आज देशभर में शाहरुख की 'जीरो' रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज के साथ ही इसके लीक हो जाने की खबर सामने आई है। वैसे तो फिल्म लीक के मामले में तमिल रॉकर्स (TamilRockers) और टोरेंट (Torrent) जैसी वेबसाइट्स का नाम सबसे ऊपर आता है। लेकिन इस बार इन वेबसाइट्स ने नहीं बल्कि ट्विटर पर फेक एकाउंट्स के जरिए इस फिल्म के सीन्स के लीक होने की जानकारी सामने आ रही है।

Anushka Sharma katrina kaif in zero movie" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/21/zerorewiew1_3867754-m.jpg">

बताया जा रहा है कि एक फेक ट्विटर अकाउंट ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग से इसके एक सीन को पहले ही लीक कर दिया। ट्विटर पर फर्जी अकाउंट बनाकर इस फिल्म को फैंस के बीच करने की कोशिशें की जा रही हैं।

Shahrukh Khan an in zero movie" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/21/zero1_4_3867754-m.jpg">

ट्विटर पर मनोज बाजपेयी और आमिर खान फैन के नाम से अकाउंट बनाकर शाहरुख खान के एंट्री सीन को लेकर किया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि पायरेसी के खिलाफ हर तरह से जागरूकता फैलाने के बावजूद फिल्म को अवैध रूप से इंटरनेट पर लीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

आपको बता दें कि इस फिल्म को इंटरनेट पर पहले भी निशाना बनाया जा चूका है। समीक्षकों के इस फिल्म को देखने से पहले ही इसके फेक रिव्यूज को बड़े फिल्म क्रिटिक्स के नाम से शेयर किया गया। इस बात से परेशान फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा ने अपने नाम से हुए फर्जी ट्वीट के बारे अपने फैंस को ट्विटर पर जानकारी दी और उन्हें इससे सावधान रहने को कहा।

Story Loader