21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान ने बताई ‘मन्नत’ के इंटीरियर की खासियतें, जाने क्यों गौरी के सिवा किसी को छेड़ने की नहीं हैं इजाजत

शाहरुख खान ने हाल ही में अपने घर मन्नत को लेकर कई खुलासे किए हैं। शाहरुख खान ने कहा हैं कि कोई भी उनके घर मन्नत में किसी भी तरह के बदलाव नहीं कर सकता हैं। इसे उनकी पत्नी गौरी खान ने बड़ी बारीकी से डिजाइन किया है।
2 min read
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

May 25, 2022

shahrukh.jpg

शाहरुख खान ने बताई 'मन्नत' के इंटीरियर की खासियतें, जाने क्यों किसी को छेड़ने की नहीं हैं इजाजत

शाहरुख खान का बंगला मन्नत मुंबई में टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है।जो भी लोग मुम्बई आते हैं वह शाहरुख खान के घर के बाहर तस्वीर जरुर लेते हैं। ईद हो या फिर शाहरुख खान का बर्थडे, मन्नत के सामने हजारों की भीड़ लगना बहुत स्वाभाविक है। शाहरुख खान के घर को लेकर लोगों के बीच इमोशन्स इतने ज्यादा हैं कि उनके घर का नेम प्लेट चेंज होने पर 'मन्नत' ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था।

इस बात को सुनकर आप समझ गए होगे कि लोग शाहरुख खान का बंगला मन्नत से कितना ज्यादा प्यार करते हैं। यहां तक की शाहरुख खान भी अपने घर यानी अपने सपनों के आशियाना से कितना ज्यादा प्यार करते होगे। खबरों के अनुशार शाहरुख खान ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया हैं कि किसी को भी मन्नत के इंटीरियर में बदलाव करने की इजाजत नहीं है। इसे उनकी पत्नी गौरी खान ने बड़ी बारीकी से डिजाइन किया है।

शाहरुख खान अपने घर को लेकर कहते हैं कि- मेरे घर में ज्यादा तर चीजे मेरी पत्नी गौरी ही लेकर आती हैं। किसी को भी घर के डिजाइन में छेड़छाड़ करने की इजाजत नहीं है, क्योंकि वो अपने आप में एक कमाल की डिजाइनर है। हालांकि मुझे थोड़ी इज्जात हैं क्योंकि मुझे उन चीजों की तोड़ी सी समझ हैं। घर के भीतर टेक्नोलॉजी को सबसे बेहतर ढंग से समझता हूं।

आपको बता दे कि शाहरुख खान का बंगला मन्नत समंदर के ठीक किनारे पर मौजूद है। शाहरुख खान के बंगले में उनके और उनके परिवार के जरुरत का हर एक सामान मौजूद हैं। शाहरुख खान का घर किसी महल से कम नहीं हैं। कई बार शाहरुख खान का घऱ शूटीग के लिए भी इस्तमाल हो चुका हैं।

यह भी पढ़ें- Cannes में दीपिका पादुकोण के लिए आफत बना आउटफिट, आउटफिट संभालते हुईं परेशान