1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किंग खान की मां की पहले इस क्रिकेटर संग हुई थी सगाई, फिर ऐसे शुरू हुई थी एक्टर के पेरेंट्स की प्रेम कहानी

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मां फातिमा की पहली सगाई क्रिकेटर अब्बास अली बेग संग हुई थी, लेकिन ये सगाई तोड़कर उन्होंने शाहरुख के पिता ताज मोहम्मद खान संग निकाह किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 23 Dec 2021, 4:17 PM IST

shahrukh

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं।शाहरूख खान जितना फिल्मों में रोमांटिक हैं उससे कही ज्यादा वह अपने निजी जीवन हैं। इसीलिए शायद किंग खान को किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता है। शाहरूख और गौरी खान की कैमिस्ट्री को देखकर साफ-साफ पता चलता है की दोनों के बीच कितना प्यार है।

लेकिन क्या आप जानते है कि शाहरूख की माता जी पहले किस क्रिकेटर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली थी। लेकिन ये सगाई तोड़कर उनके पिता से उनकी मां की शादी हुई थी। क्यों? इसे पीछे शाहरुख ने एक लंबी कहानी बताई थी। शाहरुख खान ने स्वंम तो गौरी के प्यार मे पापड़ बेले ही है। लेकिन शाहरूख के माता पिता कि लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नही है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा किस्सा...

शाहरुख खान ने एक शो के दौरान पेरेंट्स की लवस्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया था कि उनकी मां की सगाई पहले क्रिकेटर अब्बास अली बेग के साथ हुई थी जिसे तोड़कर उन्होंने ताज मोहम्मद खान संग निकाह रचाया था। शाहरुख ने बताया कि उनके माता-पिता की मुलाकात दिल्ली के इंडिया गेट पर एक कार एक्सीटेंड के दौरान हुई थी। दरअसल, शाहरुख की मां, मौसी और नाना-नानी की कार का एक्सीडेंट इंडिया गेट के पास हुआ जिस वजह से उनकी कार पलट गई और सभी कार के अंदर फंसे थे। वहीं पास से उनके पिता रनिंग करते हुए गुजर रहे थे और कार एक्सीडेंट देख मदद के लिए रुक गए। और अचानक से कार में फंसे लोगों को देख वह मदद के लिए दौड़ पड़े और अस्पताल तक ले गए।

यह भी पढ़ें- ये हैं 2021की वो फिल्में जिनमें फैंस को इंटरटेनमेंट के नाम पर मिला सिर्फ धोखा

इसके बाद से शाहरुख खान के पिता उनकी मां के घर वालों के काफी करीब हो गए। शाहरुख के पिता का उनकी मां के घर आना-जाना हो गया और शाहरुख के नाना उनके पिता को बहुत पसंद करने लगे। इसके बाद शाहरुख के नाना ने उन्हें दामाद बनाने की इच्छा जाहिर की, जो शाहरुख के पिता मान भी गए मगर शाहरुख के नाना ने अपने छोटी बेटी के रिश्ते की बात की। जिस पर शाहरुख के पिता ने मना कर दिया और कहा कि वो शाहरुख की मां फातिमा से शादी रचाना चाहते हैं। जबकि उनकी मां कई सगाई क्रिकेटर अब्बास अली बेग से हो गई थी, लेकिन इस सगाई को उनके पिता ने तोड़कर उनके पेरेंट्स की शादी कराई थी।

यह भी पढ़ें- कैमरे में कैद हुई बॉलीवुड सेलेब्स के 'लव बाइट्स' मार्क्स