
नोट कर लें डेट और टाइम
Dunki Release On OTT: शाहरुख खान की 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद अब OTT पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म 21 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें शाहरुख खान और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं, जबकि विक्की कौशल ने कैमियो रोल किया। 'डंकी' को डायरेक्ट राजकुमार हिरानी ने किया है। इसकी स्क्रिप्ट अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने लिखा। इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियोज, और राजकुमार हिरानी फिल्म्स ने मिलकर बनाया है।
जानिए किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘डंकी’
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो सिनेमा टॉप बोली लगाने वाले के रूप में उभरा और एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डंकी की रिलीज के अधिकार सफलतापूर्वक सुरक्षित कर लिए। इसका मतलब यह है कि 'डंकी' के राइट्स अब जियो ने खरीद लिए हैं। दर्शक जल्द ही जियो सिनेमा पर फिल्म का आनंद ले सकेंगे। वहीं OTT रिलीज डेट की बात करें तो अभी तक डेट अनाउंस नहीं हुआ है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो 'डंकी' फरवरी 2024 तक जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
'डंकी' के ओटीटी राइट्स 155 करोड़ रुपये में खरीदे गए थे, यह इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण पोस्ट-थियेट्रिकल सौदों में से एक है। 'डंकी' ने 21 दिसंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। क्रिटिक्स के बीच 'डंकी' को लेकर राय अलग-अलग थी, कुछ ने फिल्म की तारीफ की और कुछ ने जवान और पठान से तुलना की। लकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की।
Updated on:
10 Jan 2024, 1:26 PM IST
Published on:
10 Jan 2024, 1:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.