
shahrukh khan zero
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के गानों और ट्रेलर ने लोगों में फिल्म देखने के लिए उत्सुकता पैदा कर दी है। इस फिल्म की सफलता किंग खान के लिए बहुत जरूरी है। बता दें कि उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स आॅफिस पर असफल रही हैं।
एडवांस बुकिंग रिपोर्ट:
बता दें कि फिल्म 'जीरो' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी अचछी बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, इन्दौर जैसे कई शहरों में फिल्म के पहले दिन के शो धीरे-धीरे फुल होते नजर आ रहे हैं। वहीं संभावना जताई जा रही है कि गुरुवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग गतित पकड़ सकती है।
पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़:
फिल्म विशेषज्ञों की रिपोर्ट और एडवांस बुकिंग रिपोर्ट से अनुमान लगाया जा रहा है कि शाहरुख की यह फिल्म पहले दिन 30 से 35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि इस शुक्रवार को कोई छुट्टी भी नहीं है। ऐसे में शुक्रवार की जगह शनिवार और रविवार को फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है।
फिल्म का प्रमोशन:
बता दें कि शाहरुख खान अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वैसे भी फैंस को शाहरुख का बउआ सिंह का किरदार पसंद आ रहा है। फिल्म में शाहरुख के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि शाहरुख इस फिल्म में बौने के किरदार में नजर आएंगे।
Published on:
19 Dec 2018 07:19 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
