14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sharad Kapoor: फेमस एक्टर पर 32 वर्षीय महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज

Sharad Kapoor: जोश फेम एक्टर ‘शरद कपूर’ पर एक 32 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीड़न का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने ‘खार’ पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Dec 01, 2024

Sharad Kapoor accused of sexual harassment

Sharad Kapoor accused of sexual harassment

Sharad Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर पर 32 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीड़न का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि एक्टर ने प्रोफेशनल काम के लिए घर बुलाया था। उसके बाद वह गलत तरीके से व्यवहार करने लगा और उन्हें जबरदस्ती करने की कोशिश की।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

32 वर्षीय महिला की आपबीती सुनने के बाद खार पुलिस ने एक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर के खिलाफ धारा 74, 75, 79 लगा एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, हालांकि अब तक इस मामले पर एक्टर का कोई भी स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

फेसबुक के जरिए एक्टर ने किया था संपर्क

खबरों की मानें तो एक्टर शरद कपूर ने महिला से फेसबुक के जरिए संपर्क किया था। इसके बाद दोनों ने ऑडियो और वीडियो कॉल पर बात की थी।

महिला ने आगे बताया कि वह शूटिंग के विषय में शरद से मिलना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने उसे काम के बहाने ऑफिस का एड्रेस बताकर घर बुला लिया। इसके बाद शरद ने बेडरूम में आने का तरफ इशारा किया। असामान्य स्थिति लगाने के कारण मैं वहां से चली गई। लेकिन शरद ने उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज करना शुरू कर दिया और उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें:Aishwarya Rai के साथ एक शख्स की सेल्फी हुई वायरल, जानिए कौन है ये मिस्ट्री मैन?