4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घुटनों के बल बैठकर पुलिसकर्मियों ने शशि कपूर के प्रति जाहिर किया सम्मान, देखें तस्वीरें

घुटनों के बल बैठकर पुलिसकर्मियों ने शशि कपूर के प्रति जाहिर किया सम्मान, देखें तस्वीरें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 5 Dec 2017, 8:54 PM IST

shashi kapoor

shashi kapoor

दिग्गज अभिनेता-फिल्मकार शशि कपूर का मंगलवार को यहां सांताक्रूज हिंदू श्मसान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके शव को तिरंगे में लपेट कर लाया गया और पुलिस ने उन्हें तीन बंदूक की सलामी दी। कपूर का सोमवार को 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। शशि कपूर ने सोमवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शाम 5.20 बजे अंतिम सांस ली थी। मुंबई पुलिस ने शशि कपूर को तिरंगा में लपेटा और उन्हें सलामी दी। इसके तहत एक मिनट का मौन रखा गया और उसके बाद पुलिस कंपनी बैंड ने धुन बजाई।

पुलिसकर्मियों ने घुटने पर बैठकर शशि कपूर के प्रति सम्मान जाहिर किया।

अमिताभ बच्चन, सलीम खान, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अनिल कपूर , ऋषि कपूर , रणधीर कपूर, संजय दत्त , रणबीर कपूर , नसीरुद्दीन शाह , नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुप्रिया पाठक, शक्ति कपूर और सुरेश ओबेराय जैसी बॉलीवुड हस्तियां अंतिम संस्कार के समय उपस्थित थीं।

पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर व शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर ने बाल कलाकार के रूप में काम करने के बाद, वर्ष 1961 में फिल्म 'धर्मपुत्र' के साथ बॉलीवुड में बाकायदा शुरुआत की थी। उन्हें वर्ष 2011 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2015 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उन्होंने ब्रिटिश अभिनेत्री जेनिफर केंडल से शादी की थी, जिनका सितंबर 1984 में निधन हो गया था। शशि कपूर के परिवार में बेटी संजना कपूर और दो बेटे कुणाल और करण कपूर हैं।

@daily.update.india_official for more #shashikapoor #ranbirkapoor #shashi #kapoor #lagend #respect #love #sad

A post shared by Daily dose (@daily.update.india_official) on

शशि साहब की मौत की खबर से अमिताभ बच्चन बच्चन काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा- मैंने अपना भाई खो दिया है। वहीं शशि कपूर की मौत की खबर सुनते ही ऋषि कपूर ने दिल्ली में चल रही अपनी फिल्म ‘राजमा चावल’ की शूटिंग बीच में ही छोड़ दी और मुंबई पहुंच अपने छोटे ताऊ के अंतिम सफर में शामिल हुए।
आमतौर पर बॉलीवुड स्‍टार्स अपने परिवार को ज्‍यादा समय नहीं दे पाते हैं, लेकिन शयिा कपूर एक ऐसे सुपर स्‍टार थे, जिन्‍होंने अपने परिवार को हमेशा तवज्‍जो दी। वो अपने बच्चों का घुमाना नहीं भूलते थे, तो नाश्ता हर हाल में सुबह ७ बजे वो अपने परिवार के साथ ही करते थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन