4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग बॉस में अब तक की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं ये एक्ट्रेस, घर में इस शख्स के साथ करेंगी एंट्री

29 सिंतबर से टीवी पर प्रकाशित होगा 'बिग बॉस 13’ सबसे मंहगी कंटेसटें है रश्मि देसाई रोज रात 10:30 प्रकाशित होगा शो इस बार का घर है बिल्कुल प्लास्टिक फ्री
2 min read
Google source verification

image

Shweta Dhobhal

Sep 28, 2019

bigg_boss_13_1.jpg

नई दिल्ली। 29 सितंबर से बिग बॉस का 13वां सीजन शुरू होने जा रहा है। जैसे-जैसे शो में प्रतियोगियों के जाने का टाइम आ रहा है वैसे-वैसे आए दिन कई खबरें भी सामने आ रही है। सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलिना भट्टाचार्य, दयानंद शेट्टी, कोअना मित्रा, दिलजीत कौर जैसी कई हस्तियों के नाम तय हो चुके हैं। ऐसे में खबर है कि रश्मि देसाई ने इस घर में एंट्री के लिए तगड़ी रकम ली है।

खबरों के मुताबिक इस सीजन की सबसे महंगी सेलेब्रिटीरश्मि देसाई हैं। खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि रश्मि ने घर में एंट्री के लिए लगभग 1.20 करोड़ रुपए दिए गए हैं। रश्मि बिग बॉस के हाउस में अपने साथी अरहान खान के साथ एंट्री लेने वाली हैं।

बिग बॉस का 12वां सीजन कुछ खास नहीं चला इसलिए भी बिग बॉस ने इस बार काफी नामी लोगों की ही बुलाया है। साथ ही शो का फॉर्मेट भी बदल दिया है। बताया जा रहा है कि शो को इंनट्रडिड बनाने के लिए इस सीजन में एक कंटेस्टेंट्स को बहुत जल्द फाइनल का टिकट दे दिया जाएगा। ये शो 29 सितंबर से रोज रात 10:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। वहीं वीकेंड पर 9 बजे आएगा।

बता दें कि सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' अब नई लोकेशन पर शूट होगा। 13वें सीजन का नया घर प्लास्टिक फ्री है। इस सेट पर जहां तक संभव हुआ है, प्लास्टिक हटाया गया है। फाइबर और पीओपी का ही ज्यादा उपयोग हुआ है। घर 18500 वर्गफीट पर बना है और मुंबई की गोरेगांव फिल्म सिटी में इसे बजगह मिली है।