
Shekhar Suman tweeted about Siddharth Pithani asking CBI to strictly interrogate
नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत केस में सीबीआई की जांच पूरी रफ्तार से आगे बढ़ती जा रही है। केस में कई टूटी हुई कडियों को सीबीआई जोड़ने की कोशिश कर रही है। केस में रोज़ाना कई नई बातें सामने आई रही है। कई नए खुलासे और चेहरे सुनने और देखने को मिल रहे हैं। वहीं देश हो या विदेश हर किसी की नज़र सुशांत केस पर ही अटकी हुईं है। सभी को सच्चाई क सामने आने और सुशांत के लिए न्याय का इंतजार है। वहीं पूरे केस पर शुरूआत से ही कई लोग अपना पक्ष और प्रतिक्रियाएं देते हुए आए हैं। उनमें से एक अभिनेता शेखर सुमन भी हैं। जो लगातार इस केस पर टिप्पणी देते हुए आए हैं। हाल ही में उन्होंने केस को लेकर एक बयान दिया है। जिसके चलते वह एक बार फिस से सुर्खियों में बने हुए हैं।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती संग उनके फैल्टमेट सिद्धार्थ पिठानी से लगातार पूछताछ कर रही है। केस की शुरूआत से ही सिद्धार्थ अपने बयानों को बदलते हुए नज़र आ रहे हैं। जिसकी वजह से केस सुलझने के बदले और भी उलझता जा रहा है। अब शेखर सुमन ने सिद्धार्थ पर निशाना साधते हुए ट्वीट में लिखा है कि "केस में सिद्धार्थ पिठानी लगातार अपना बयान बदल रहा है, क्योंकि अभी तक उसे ठीक ढंग से पीटा नहीं गया है।" सिद्धार्थ से पूछताछ की सख्ती से पूछताछ की जानी चाहिए। उनका यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। बता दें ड्रग्स चैट में सामने आए गौरव आर्या से भी पूछताछ शुरू हो गई है।
सीबीआई की पूछताछ में सिद्धार्थ पिठानी ने 13 जून को क्या हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा कि '13 जून को सुशांत को बिल चुकाने थे। जो कि उन्होंने अपने फोन से ही चुकाए थे। बिल भरने में सिद्धार्थ ने सुशांत की मदद की। उस दौरान अभिनेता ने मैंगो शेक तो पिया लेकिन डिनर नहीं किया। साथ ही सुशांत के घर से उनकी बहन मीतू सिंह के जाने पर उन्होंने बताया कि 12 जून को दीदी ने कहा था कि उन्हें अपनी बेटी की याद आ रही है और वह यह कहकर चली गईं।' सीबीआई सुशांत के कुक नीरज सिंह और दीपेश से भी हर जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
Published on:
01 Sept 2020 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
