3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिल्पा शेट्टी का पति राज कुंद्रा को Kiss करते हुए वीडियो हुआ वायरल, देख के रह जाएंगे दंग

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का पति राज कुंद्रा के साथ आया वीडियो ऐनिवर्सरी पर शेयर किया प्यारा किस वीडियो जापान में मना रही हैं शादी की 10वीं सालगिराह

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Nov 23, 2019

Shilpa Shetty.jpeg

नई दिल्ली | बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की चहेती शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के साथ 22 नवंबर को अपनी वेडिंग ऐनिवर्सरी मनाई है। कुछ दिनों से शिल्पा शेट्टी कई सालों बाद फिल्मों में कमबैक करने की वजह से भी सुर्खियों में हैं। अब शिल्पा का पति राज कुंद्रा के साथ एक किसिंग वीडियो (Kissing Video) वायरल हो गया है। ये वीडियो उनकी ऐनिवर्सरी का है। जब शिल्पा और राज एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की शादी को 10 साल पूरे हो चुके हैं। उनका एक बेटा वियान भी है। इस बार शिल्पा ने अपनी शादी की सालगिराह बहुत ही सिंपल तरह के मनाई। उन्होंने ग्रैंड सेलिब्रेशन करने के बजाए तीन दिनों की छूट्टी में क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। इस बार शिल्पा हसबैंड राज के साथ जापान पहुंची थी जंहा उन्होंने मस्ती भरे अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया। जापान से शिल्पा ने कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं लेकिन जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो है उनका किस वाला वीडियो। शिल्पा का ये वीडियो काफी खूबसूरत लग रहा है और फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने जो वीडियो शेयर किया है वो एक बूमरैंग है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा- ये जगह किसी पोस्टकार्ड जितनी खूबसूरत है, जो ये साबित करता है कि प्रकृति वहां सबसे खूबसूरत होती है, जो अनछुआ हो। इस खूबसूरत रंग में किस भी मिला। हैपी ऐनिवर्सरी मेरे कुकी राज कुंद्रा, 10 साल पूरे। बता दें कि शिल्पा सुपर डांसर को जज करती हुई नजर आती हैं। इसके साथ ही वो जल्द फिल्म निकम्मा से 13 सालों बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। जिसपर शिल्पा ने हाल ही में कहा था कि मैं लोगों से दूर कभी नहीं हुई क्योंकि मुझे टीवी और सोशल मीडिया ने खूब प्यार दिया।

Story Loader