
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप को देखते हुए लोग अब अपने घरों में कैद होने के लिये मजबूर हो चुके है। और काम धाम ना होने के कारण लोग अपने पने घरों में अराम फरमा रहे है। इन दिनों कोरोना के कहर के बढ़ते मामले को देखते हुए भारत को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। लेकिन इन 21 दिनों में आप अपने वेट को बनाए रखने के लिये क्या क्या कर सकते है इसकी जानकारी शिल्पा शेट्टी समय समय पर अपने वीडियो के द्वारा देती रहती है। अब उन्होनें शरीर को स्वस्थ रखने वाला एक डाइट फ्लान बनाया है। जो आपके शरीर को फिट रखने के साथ स्वस्थ ऱखने में भी भरपूर मदद करेगा।
View this post on InstagramA post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर करके फैन्स को बताया था कि किस तरह से वो भी बिना किसी इक्विप्मेंट के अपने शरीर को फिट रख सकते है। इस वीडियो में राज कुंद्रा रस्सी कूदते हुए दिख रहे हैं और शिल्पा उनका वीडियो बना रही हैं
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने फिट इंडिया मूवमेंट (Fit India Movement) के तहत अब 21 दिनों का वेट लॉस प्रोग्राम बनाया है। जिसमें आपको भरपूर जानकारी मिल सकती है। शरीर को फिट रखने के लिए शिल्पा शेट्टी ने इस पूरे प्रोग्राम को डायट प्लान के साथ बनाया है, और अपने ऐप पर मुफ्त में लोगों तक पहुंचा रही हैं।
View this post on InstagramA post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
शिल्पा शेट्टी ने बता रही है कि आज के मौजूदा माहौल को देखते हुए यह जरूरी हो गया कि सब लोग फिट और हेल्दी रहे। क्योकि लोग शारीरिक और मानसिक रूप से टूट चुके है। इसलिए ऐसे में अपने देशवासियों के लिए और वैश्विक तौर पर फिट इंडिया मूवमेंट के तहत मैं अपने ऐप में 21 दिनों का एक्सरसाइज डायट प्लान सेकर आई हूं। उम्मीद है कि 21 दिनों के वेट लॉस प्रोग्राम में लोग बड़ी संख्या में पार्टिसिपेट करेंगे। हेल्थ इज वेल्थ (Health Is Wealth) यानी स्वास्थ्य ही जीवन है। 21 दिनों के लॉकडाउन में अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का इससे बेहतर मौका नहीं मिल सकता है।
Published on:
27 Mar 2020 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
