
siddhu moosewala father claims few singers and politicians behind murder of his son
एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए सिंगर के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने बताया कि 'कुछ लोग मेरे बेटे के करियर के दुश्मन बन गए थे। यह उसका दुर्भाग्य था कि जिन लोगों से वह अपने करियर की शुरुआत में मिला था, वो सही व्यक्ति नहीं थे। उसको इस बात का एहसास नहीं था कि जो लोग इसके भाई होने का दावा कर रहे थे वो ही कल उसके दुश्मन बन जाएंगे। इसके चलते ही इन लोगों ने मेरे बेटे की हत्या करा दी। मैं उनका नाम लूंगा। समय आने दो। यह कुछ दिनों की बात है। मैंने सब कुछ स्पष्ट कर दिया कि किसने क्या किया है।'
पुलिस का कहना है कि सिद्धू की हत्या यूथ अकाली दल के लीडर विक्की मिड्डूखेड़ा की मर्डर का बदला था, जोकि पिछले साल हुआ था। सिद्धू के मैनेजर शगनप्रीत का नाम विक्की मर्डर केस में सामने आया था। सिद्धू के पिता का कहना है कि शगनप्रीत एक साल पहले ही उनके बेटे के कॉन्टेक्ट में आया था। बलकौर सिंह ने कहा, "आप सब लोगों के जैसे ही शगनप्रीत भी सिद्धू के पास फोटो क्लिक कराने आया था। शगनप्रीत, सिद्धू का मैनेजर नहीं था।"
बलकौर सिंह ने आगे ये भी कहा कि उन करीबियों ने बेटे के गानों से शब्दों को उठाकर सरकार और गैंग्स्टर्स को भिड़वाने की कोशिश की। साथ ही जब वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए, तो उन्होंने मूसेवाला को मरवाने की प्लानिंग की। मलसन, सिद्धू ने एक गीत में कहा था- ''जो लोग अपनी घरवाली को संभाल नहीं सकते, वो मुझे सलाह देते हैं।'' लेकिन इसका गलत मतलब निकाला गया।
पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के दो हत्यारों को एनकाउंटर में मार गिराया है, जिनकी पहचान गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह पन्नू के रूप में हुई है। जबकि एक अभी भी फरार है।
Published on:
15 Aug 2022 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
