
Sidhu Moose Wala Birthday: पंजाबी संगीत की दुनिया का एक चमकता सितारा, सिद्धू मूसेवाला, भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाने और उनके यादगार लम्हे आज भी हमारे दिलों में ताजा हैं। 11 जून 1993 को मनसा जिले के मूसा गांव में जन्मे शुभदीप सिंह सिद्धू, जिन्हें दुनिया सिद्धू मूसेवाला के नाम से जानती है, ने अपने संगीतमय सफर में कई मील के पत्थर स्थापित किए। आइए, उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनके जीवन की कुछ अहम बातें।
सिद्धू मूसेवाला के पिता भोला सिंह एक पूर्व सैनिक हैं और उनकी मां चरन कौर गांव की सरपंच हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और अपने कॉलेज के दिनों में संगीत की ओर रुख किया। अपनी पढ़ाई के बाद, सिद्धू कनाडा चले गए, जहां उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत की।
सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत एक लिरिक्स राइटर के रूप में की। उनके लिखे हुए गाने 'लाइसेंस' को पंजाबी गायक निंजा ने गाया था। इसके बाद, उन्होंने 'जी वेगन' गाने के साथ एक गायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन उन्हें सबसे बड़ी पहचान उनके गाने 'सो हाई' से मिली, जो रातों-रात उन्हें सुपरस्टार बना दिया। इस गाने ने यूट्यूब पर 477 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए।
सिद्धू मूसेवाला का करियर विवादों से भी अछूता नहीं रहा। 2020 में उनका गाना 'संजू' काफी विवादों में रहा, जिसमें उन्होंने अपनी तुलना अभिनेता संजय दत्त से की थी। इसके अलावा, एके-47 फायरिंग मामले में भी उनका नाम जुड़ा।
सिद्धू मूसेवाला का निधन संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ा झटका था, लेकिन उनके गाने और उनका अंदाज आज भी लाखों दिलों पर राज करता है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
सिद्धू मूसेवाला का पंजाबी संगीत इंडस्ट्री हमेशा सम्मान करती है। उनके गाने और उनकी शैली ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को नेक्स्ट लेवल पर ले गई। उनके सिग्नेचर स्टाइल सेलिब्रेशन फैंस के बीच आज भी बेहद पॉपुलर है।
Updated on:
11 Jun 2024 09:13 am
Published on:
11 Jun 2024 09:10 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
