2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े इन दो बड़े नामों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, सिंगर को धमकाते थे ये लोग

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में हर दिन एक नया खुलासा हो रहा है और आरोपियों की धरपकड़ जारी है। हर रोज इस हत्याकांड से जुड़ा कोई न अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच सिद्दू मूसेवाला हत्या मामले में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू के पिता ने डीजीपी को म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े दो लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने दो और लोगों को इस मामले में नामजद किया है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Aug 26, 2022

sidhu moose wala murder case

sidhu moose wala murder case

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की आंच अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री तक पहुंच गई है। सिंगर की पिता की शिकायत पर मानसा पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में 2 और आरोपियों को नामजद किया है। दोनों को IPC की धारा 120B में नामजद किया गया है।

ये दो नाम पंजाबी इंडस्ट्री में काफी चर्चित हैं। ये दो नाम कोई और नहीं बल्कि नवजोत सिंह पंढेर और कनवर ग्रेवाल हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों के पास सिद्दू मूसेवाला के करीब 50 से भी ज्यादा गाने हैं। इसके साथ ये भी आरोप लगाया गया है कि यह लोग मूसेवाला को धमका रहे थे।

सिंगर के पिता द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया है कि ये दोनों शुरुआती समय में सिद्धू से जुड़े थे। तब सिद्धू कनाडा में पढ़ाई कर रहे थे। साथ ही साथ वो सिंगिंग में करियर बनाने की भी तैयारी कर रहे थे। इन दोनों का म्यूजिक स्टूडियो था, जिसके जरिए मूसेवाला के कई गीत रिलीज किए गए। इसके बाद सिंगर ने बाहरी देशों में कई शोज किए जिनकी देखरेख इन दोनों ने ही की थी।

एक सूत्र ने बताया कि दोनों ने मूसेवाला के स्टेज शो की कमाई हड़पनी शुरू कर दी। कमाई का थोड़ा हिस्सा ही मूसेवाला को मिलता था। जिसके बाद इनके बीच हुए एग्रीमेंट से मूसेवाला पीछे हट गए। इन दोनों आरोपियों ने मूसेवाला को धमकाना शुरू कर दिया। उसे कनाडा में शो करने की चुनौती दी। मूसेवाला ने इसे स्वीकार किया और कनाडा में कामयाब शो किए। जिसके बाद इन दोनों ने एक यूट्यूब चैनल क्रिएट किया। जिसके जरिए मूसेवाला के गीत लीक कर उसे वित्तीय नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद भी मूसेवाला इनके दबाव में नहीं आए तो इन लोगों ने गैंगस्टर्स के जरिए मूसेवाला को धमकाना शुरू कर दिया।

बता दें कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी। मूसेवाला पर 19 गोलियां दागी गईं थीं। ये गोलियां बोलेरो और कोरोला गाड़ी से मूसेवाला की ठार जीप का पीछा कर रहे इन 6 शूटर्स ने ही चलाईं थीं।

Story Loader