28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलका याग्निक की बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, 26 सालों से अलग रह रहे पति आए सिर्फ कन्यादान करने

बेटी की शादी की खुशी में अलका ने एक खास परफार्मेंस भी दी।

2 min read
Google source verification
alka yagnik

alka yagnik

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के दिन एक एक और फेमस सेलेब्स की बेटी की शादी हुई थी। बॉलीवुड की फेमस सिंगर अलका याग्निक Alka Yagnik की बेटी सायशा कपूर भी शादी के बंधन में बंध गई हैं। सायशा ने 12 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड अमित देसाई से शादी की है। इस शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। शादी के दौरान अलका की बेटी सायशा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

View this post on Instagram

And then...

A post shared by Syesha K Desai (@syeshakapoor) on

लाल जोड़े में जंच रही थीं सायशा:
शादी के दौरान सायशा ने लाल रंग का लहंगा पहना था। वहीं उनके पति अमित आइवरी शेरवानी में नजर आए। वहीं इस दौरान अलाका याग्निक भी बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस दौरान उन्होंने ग्रीन, रेड कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई थी। बता दें कि सायशा की शादी की रस्में 10 दिसंबर से ही शुरु हो गई थीं। 10-11 दिसंबर को सायशा की हल्दी, मेंहदी और संगीत सेरेमनी हुई। सायशा ने पिछले साल 25 दिसंबर को सगाई की थी। सायशा की शादी में बॉलीवुड की सिर्फ एक एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों शामिल हुई थीं। बेटी की शादी की खुशी में अलका ने एक खास परफार्मेंस भी दी।

सिर्फ कन्यादान करने पहुंच थे अलका के पति:
बता दें कि अलका याग्निक के पति एक शिलांग बेस्ड बिजनेसमैन हैं। अलका और उनके पति नीरज कपूर 26 सालों से अलग रह रहे हैं। अलग रहने के पीछे का कारण दोनों का अपने काम पर फोकस करना है। हालांकि दोनों पिछले 26 सालों से बिना तलाक के अलग रह रहे हैं। उनके पति सिर्फ बेटी का कन्यादान करने पहुंचे थे।