2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Smriti Irani अमेठी से चुनाव हारने के बाद सोशल मीडिया पर किया क्रिप्टिक पोस्ट, सपोर्ट में उतरे फेमस डायरेक्टर 

Amethi Lok Sabha Election Result: स्मृति ईरानी को अमेठी सीट पर करारी शिकस्त मिली है। हार के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Jun 05, 2024

Smriti Irani Amethi Lok Sabha Election Result Post

Smriti Irani Amethi Lok Sabha Election Result Post

Smriti Irani: अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी की हार भारतीय जनता पार्टी के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। इस हार ने पूरे देश को चौंका दिया है। हार का अंतर भी मामूली नहीं है। कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति को 1.30 लाख वोटों से हराया हैं।स्मृति की हार राहुल की पिछली हार से बड़ी है।इधर स्मृति ईरानी ने हार के बाद सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। जिसके बाद उनकी सपोर्ट में फेमस डायरेक्टर शेखर कपूर उतरे हैं।

स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट

स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर लिखा, ‘जीवन ऐसा है... एक दशक से भी ज्यादा समय मैंने एक गांव से दूसरे गांव जाकर लोगों की जिंदगी संवारने, उम्मीदों और आकांक्षाओं को संजोने, हर जरुरी चीजों (बुनियादी ढांचे) पर काम करने में बिताया है। इसमें सड़कें, नालियां, खड़ंजा, बाईपास, मेडिकल कॉलेज और भी बहुत कुछ।

हार और जीत में मेरे साथ खड़े रहने वालों का मैं हमेशा आभारी रहूंगी। जश्न मनाने वालों को आज बधाई और जो लोग पूछ रहे हैं, "जोश कैसा है?" मैं कहती हूं- जोश अभी भी बहुत है, सर।’

स्मृति ईरानी के इस बात पर फेमस निर्देशक शेखर कपूर ने कहा, ‘आपका अंदाज पसंद आया।’

कांग्रेस को फिर से मिला अमेठी के लोगों का साथ

कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी से स्मृति को हराकर पूरे देश में हाहाकार मचा दिया है। स्मृति ने केएल शर्मा को हल्के में लिया। नतीजतन उन्हें यह परिणाम भुगतना पड़ा। किशोरी लाल शर्मा अमेठी से जुड़े हुए हैं। वह 4 दशक से अमेठी के सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं।

किशोरी लाल शर्मा की जीत के पीछे राहुल-प्रियंका के साथ अखिलेश यादव का भी बड़ा हाथ है। राहुल-प्रियंका की बनाई गई रणनीति यहां काम कर गई और कांग्रेस को फिर से अमेठी के लोगों का साथ मिल गया।

Story Loader