
Salman Khan Aishwarya Rai
नई दिल्ली। एक जमाना था जब एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक माना जाता था। ऑन स्क्रिन पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। एक वक्त ऐसा आया जब दोनों का रिश्ता बुरे मोड़कर आकर खत्म हो गया। जब सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हुआ तो उनके फैंस का दिल टूट गया था। ऐश्वर्या से अलग होने के बाद भी सलमान उन्हें भूल नहीं पाए थे। सलमान हमेशा ऐश्वर्या के पास जानें की कोशिश करते थे।
सोहेल खान ने मीडिया में आकर ऐश्वर्या राय को लेकर की थी खुलकर बात
ब्रेकअप के बाद भी सलमान खान ऐश्वर्या से मिलने और बात करने के लिए उनसे मिलने की कोशिश करते थे। जिससे ऐश्वर्या राय बहुत परेशान हो गई थी। धीरे-धीरे ऐश्वर्या मीडिया में सलमान खान को लेकर बातें कहने लगी। ऐश्वर्या की इस बात से सलमान खान का पूरा परिवार उनसे काफी नाराज़ हो गया था। ऐश्वर्या की इस बात का सबसे बुरा सलमान खान के भाई सोहेल खान को लगा था। ऐश्वर्या की इस हरकत पर सोहेल अपना गुस्सा काबू नहीं पाए और मीडिया के सामने ऐश्वर्या राय को लेकर बहुत सी बातें कह डालीं।
ऐश्वर्या राय करवाती थीं सलमान खान को इंसिक्योर
सोहेल खान ने ऐश्वर्या राय को लेकर मीडिया से कहा था कि अब ऐश्वर्या राय मीडिया के सामने आकर रो रही हैं। तब क्या था जब सलमान के साथ वो घूमती थीं। हमारी फैमिली मेंबर की तरह थीं, हमारे घर में उनका आना-जाना लगा रहता था। तब ऐश्वर्या ने सलमान संग अपने रिश्ते को कबूल किया था? सोहेल खान ने बताया था कि तब ऐश्वर्या ने ऐसा नहीं किया था। यहां तक उन्होंने सलमान को इंसिक्योर फील कराने की कोशिश की थी।
ऐश्वर्या पर सलमान की जिंदगी खराब करने की कही बात
सोहेल खान ने आगे कहा था कि ऐश्वर्या ने अपनी तरफ से कभी भी कोई कदम नहीं उठाया था कि सलमान को महसूस कराए कि उन्हें कितना प्यार है। सोहले ने इस बात का भी खुलासा किया था कि जब ऐश्वर्या विवेक ओबेरॉय को डेट कर रही थीं। तब उस वक्त वो सलमान खान से भी बात करती थीं। सोहेल खान ने ऐश्वर्या के लिए कहा था कि उन्होंने उनके भाई सलमान खान की जिंदगी खराब की है
सलमान खान पर ऐश्वर्या राय ने लगाए थे गंभीर आरोप
एक पत्रिका के मुताबिक ऐश्वर्या राय ने बताया था कि 'सलमान खान उन पर शक करते थे। डायरेक्टर और को-स्टार्स संग उनका नाम जोड़ते थे। सलमान शराब पीते और उन्हें खूब गालियां देते थे। सलमान की इन सब हरकतों को वो सहती थीं। ऐश्वर्या ने भी कहा था कि अक्सर उन्हें अपने चेहरे के निशानों को मेकअप से छुपाना पड़ता था। यही वजह थी कि उन्होंने सलमान से ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप के बाद भी सलमान उन्हें परेशान करते रहे।'
Published on:
21 Aug 2021 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
