साल 2012 में ऐश्वर्या राय ने सलमान खान संग सारे रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर दिया। ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद भी सलमान खान उन्हें भूल नहीं पा रहे थे। बताया जाता है कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप होने बाद सलमान खान उनका पीछा किया करते थे। यहां तक जहां ऐश्वर्या शूट करती थीं वहीं सलमान खान पहुंचकर जमकर हंगामा करते थे। कहा तो यहां तक भी गया कि सलमान खान ने कई बार ऐश्वर्या पर हाथ भी उठाया। एक बार अवॉर्ड फंक्शन में ऐश्वर्या काला चश्मा पहनकर पहुंची थीं। उनकी आंख पर गहरी चोट लगी थीं, लेकिन ऐश्वर्या ने बताया था कि उन्हें चोट बाथरूम में गिरने की वजह से लगी है।