ऐसे धड़का था ऐश और समलान का दिल:
ऐश्वर्या ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत 1997 में मणि रत्नम की फिल्म 'इरुवर' से की थी। इसके बाद उन्हें फिल्म 'और प्यार हो गया' ऑफर हुई जिसमें उनके साथ बॉबी देओल थे। लेकिन ये फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन ऐश की खूबसूरती की खूब चर्चा हुई। इसके बाद ऐश्वर्या को फिल्म 'जोश' ऑफर हुई थी जिसमें उनके भाई का रोल शाहरुख से पहले सलमान खान को ऑफर हुआ था। लेकिन सलमान जो कि पहले से ही ऐश्वर्या की खूबसूरती के कायल थे उन्होंने फिल्म में उनके भाई का किरदार निभाने से इंकार कर दिया था। यही वो वक्त था जब सलमान का दिल पहली बार ऐश्वर्या के लिए धड़कना शुरू हुआ। बाद में शाहरुख ने उनके भाई का किरदार निभाया। इसके बाद सलमान की शिफारिश पर ऐश्वर्या को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' ऑफर हुई। इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। इस फिल्म के दौरान ही दोनों का दिल एक दूसरे के लिए धड़कना शुरू हो गया था। इसके बाद ऐश्वर्या, सलमान के परिवार के साथ काफी वक्त बिताने लगीं और दोनों के इश्क के चर्चे आम हो गए।