बॉलीवुड

सलमान और विवेक ओबेरॉय के बीच सबकुछ ठीक करने वाले थे सोहेल खान, लेकिन विवेक की एक गलती ने किया सब खत्म

सलमान खान और विवेक के बीच काफी समय से मनमुटाव बना हुआ हैं। ऐसे में सलमान के भाई सोहेल खान इस कोशिश में थे कि जैसे भी हो लेकिन सलमान और विवेक के बीच की दूरियां कम हो जाएं। लेकिन इस कारण यह हो ना सका, बात और भी ज्यादा बिगड़ गई।

less than 1 minute read
Jun 02, 2022
सलमान और विवेक ओबेरॉय के बीच सबकुछ ठीक करने वाले थे सोहेल खान, लेकिन विवेक की एक गलती ने किया सब खत्म

सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय एक समय काफी सीरियस रिलेशन में थे। यब बीत किसी से छिपी हुई नहीं हैं। कहा यह जाता हैं कि सलमान खानके ज़रुरत से ज्यादा पजेसिव बिहेवियर के चलते इनका रिश्ता खटाई में पड़ गया था। हालांकि अब ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी रचा ली हैं। और दोनो की एक बेटी भी हैं। इन बातों का अब कोई मतलब नहीं हैं।

बता दे कि सलमान के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद ऐश्वर्या राय विवेक ओबेरॉय के साथ रिलेशन में थीं। कहते हैं कि जब यह बात सलमान खान को पता चली तब उनके और विवेक के बीच झगड़ा होने लगा था। क्योंकि सलमान ऐश्वर्या राय से काफी ज्यादा प्यार करते थे। कहा तो यह भी जाता हैं कि सलमान ने ऐश्वर्या राय के लिए ही आज तक शादी नहीं रचाई हैं।

सलमान के भाई सोहेल खान के अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में सोहेल खान चाहते थे कि वह सलमान और विवेक की बीच की दूरिया को खत्म कर दे। वह इस कोशीश में लगे हुए थे। इसी बीच कुछ ऐसी हुआ कि जिसने सबकुछ बर्बाद कर दिया। असल में सलमान खान से हुए एक झगड़े के बाद विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डाली और एक्टर से हुई पूरी बातचीत को सार्वजनिक कर दिया।

आपको बता दे कि इस घटना के बाद से ही विवेक ओबेरॉय को इंडस्ट्री ने साइड लाइन कर दिया था बल्कि सोहेल खान से भी उनकी फ्रेंडशिप टूट गई थी। इतनी सब कुछ होता देख ऐश्वर्या राय ने भी विवेक ओबेरॉय से ब्रेकअप कर लिया था। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी।

Updated on:
02 Jun 2022 12:12 pm
Published on:
02 Jun 2022 12:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर