1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बार-बार प्रियंका की बेइज्जती करने पर भड़की ये सिंगर, सलमान खान को ऐसे सुनाई खरी-खोटी

सलमान फिल्म प्रमोशन के दौरान लगातार प्रियंका को ताना मार रहे हैं।

2 min read
Google source verification
sona-mahopatra-supporting-priyanka-reply-to-salman-khan

sona-mahopatra-supporting-priyanka-reply-to-salman-khan

Salman Khan इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म BHARAT के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी अहम किरदार में हैं। हालांकि शुरुआत में कैटरीना कैफ वाला रोल प्रियंका चोपड़ा कर रही थी लेकिन उसी दौरान निक से शादी के कारण उन्होंने बीच फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया। उस समय इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ था।

सलमान प्रमोशन के दौरान भी इस बात को लेकर प्रियंका को ताना मारने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल में उन्होंने कहा था कि प्रियंका ने शादी करने के लिए अपने कॅरियर की सबसे बड़ी फिल्म को छोड़ा। आमतौर पर तो लोग अपने पति को एेसे मौके के लिए छोड़ दिया करते हैं।

अब बॉलीवुड सिंगर sona mahopatra ने सलमान के इसी बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, प्रियंका ने फिल्म छोड़ी क्योंकि उन्हें जिंदगी में कुछ बेहतर करना था। एक असल आदमी के साथ समय बिताना था। लड़कियों को उनकी लाइफ से प्रेरित होना चाहिए। उन्होने सलमान पर तंज कसते हुए ‘poster child of toxic masculinity’ तक कह दिया। उन्होंने आगे कहा, सलमान ने यह गलत कमेंट सिर्फ उस औरत के लिए नहीं किया जो उस कमरे में मौजूद नहीं थी बल्कि उस कमरे में बैठी दूसरी औरतों के लिए भी यह शर्म की बात हैं कि जो उनके बगल में बैठी थी। जब तक हम इस लगातार हो रहे बर्ताव की आलोचन नहीं करते हैं तब तक यह देश नहीं बदलने वाला है।

इसके साथ ही सोना ने उन मीम्स की भी आलोचना की जिनमें प्रियंका और निक के ऐज डिफरेंस को मुद्दा बनाने की कोशिश की। उन्होंने फिर से सलमान पर ही निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका 36 साल की हैं और निक 26 साल की लेकिन सलमान की उम्र तो 53 साल है और वह अपने से काफी छोटी एक्ट्रेसेस के साथ काम करते हैं जैसे अनुष्का (31), सोनम कपूर (33) , कैटरीना कैफ(35) जल्द ही वह आलिया भट्टे के साथ नजर आने वाले हैं जिनकी उम्र 26 साल है।

Story Loader