
सोनाक्षी सिन्हा और रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की फोटोज वायरल
Sonakshi Sinha Photos: सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 37वां बर्थडे मना रही हैं। इस स्पेशल मौके पर सभी सेलिब्रेटी उन्हें विश कर रहे हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने एक्ट्रेस संग अपनी अनदेखी फोटोज शेयर की है। सोनाक्षी और जहीर की इन फोटोज को देखकर फैंस दोनों पर प्यार बरसा रहे हैं।
जहीर इकबाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनाक्षी सिन्हा के साथ अनसीन फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए जहीर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सोन्ज।'
सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई हैं। फैंस को इसमें सोनाक्षी का रोल काफी पसंद आया है। अब सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म ककूडा में नजर आएंगी। इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी अहम भूमिका में हैं।
Published on:
02 Jun 2024 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
