11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुलकर हंसने के लिए तैयार हो जाओ! कॉमेडी-रोमांस का जबरदस्त तड़का, अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज

Welcome To The Jungle Trailer Release: अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी-रोमांस का तड़का देखने को मिलने वाला है।

2 min read
Google source verification
Welcome To The Jungle Trailer Release

Welcome To The Jungle Trailer Release (सोर्स- @akshaykumar )

Welcome To The Jungle Trailer Release: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट देखने को मिल रही है। ट्रेलर में देखने पर पहली नजर में साफ नजर आता है कि अक्षय कुमार और परेश रावल, सुनील शेट्टी की तिगड़ी अपना जादू चलाते हुए फिर से नजर आएगी।

फिल्म के ट्रेलर में क्या कुछ आया नजर?

फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कास्टिंग डायरेक्टर 2000 करोड़ की एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसके लिए वो स्टारकास्ट को अप्रोच करते हैं। ट्रेलर की शुरुआत में जैकलीन फर्नांडिस नजर आती हैं जिन्हें फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। डायरेक्टर के रोल में परेश रावल नजर आ रहे हैं।

इसके बाद एक एक करके सभी कलाकारों का इन्ट्रोडंक्शन दिया जाता है। इतनी लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट के साथ फिल्म में कॉमेडी और रोमांस एक्शन का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है।

ट्रेलर देख गदगद हुए अक्षय के फैंस

रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदसानी, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, फरीदा जलाल, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, सुनील शेट्टी, विंदू दारा सिंह, परेश रावल और अक्षय कुमार जैसे दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस काफी खुश हुए।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खुलकर हंसने के लिए तैयार हो जाओ। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- इसमें बहुत ही मजा आने वाला है। आखिरी बार हमने फिल्म के ही अंदर एक फिल्म तीस मार खां में देखी थी। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- सारे के सारे हंसाने वाले कैरेक्टर एक ही फिल्म में देखने को मिलने वाले हैं।

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

खिलाड़ी कुमार अक्षय के कामकाज पर नजर डालें तो फिलहाल उनकी झोली में कई प्रोजेक्ट्स हैं। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद 'भागम भाग 2', 'गोलमाल 5', 'हैवान' जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा 'हेरा फेरी 3' भी है लेकिन उसे लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है।