7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा! शादी के 5 दिन बाद पति जहीर इकबाल संग पहुंचीं हॉस्पिटल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के महज 5 दिन बाद ही प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है। जानिए इसमें कितनी सच्चाई है...

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Vikash Singh

Jun 29, 2024

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के महज 5 दिन बाद ही प्रेग्नेंसी की अफवाहें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से बाहर आते देखा गया, जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं।

रुमर्स फैलना कहां से शुरू हुआ?

दरअसल, इंस्टेंट बॉलीवुड द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में सोनाक्षी और जहीर की सफेद मर्सिडीज को कोकिलाबेन अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और नेटिजन्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि सोनाक्षी प्रेग्नेंट हो सकती हैं। कुछ यूजर्स ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक्साम्पल देते हुए कहा कि शादी के तुरंत बाद प्रेग्नेंसी की घोषणा करना कोई नई बात नहीं है।

ट्रोल्स और फैंस के रिएक्शन ने मचाया बवाल

सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर नेटिजन्स के कई तरह के रिएक्शन सामने आए हैं। कुछ यूजर्स ने कॉमेंट किया, ‘मेडिकल टेस्ट, भले ही वह गर्भवती हो, यह अच्छी खबर है।’ वहीं, कुछ ने लिखा, ‘बेबी आ रहा है,’ और ‘मुबारक हो जहीर भाई, तुमसे यही उम्मीद थी।’

सोनाक्षी और जहीर की सगाई पहले ही गई थी?

सोनाक्षी और जहीर के हाथ में पहनी इंगेजमेंट रिंग पर भी सवाल उठाए गए हैं। एक रेडिट यूजर ने सोनाक्षी की पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने वही अंगूठी पहनी हुई है जो उन्होंने शादी के समय पहनी थी। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए दावा किया गया कि सोनाक्षी और जहीर दो साल पहले ही सगाई कर चुके थे।

लव-जिहाद के आरोप पर पिता शॉटगन खरी-खोटी सुनाई

सोनाक्षी और जहीर की शादी के बाद सोशल मीडिया पर कुछ ट्रोल्स ने इसे ‘लव-जिहाद’ करार दिया। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। मेरी बेटी ने कुछ भी अवैध या असंवैधानिक नहीं किया है।’