15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनाक्षी सिन्हा के मुस्लिम बॉयफ्रेंड के गोद में कौन है ये लड़की? वीडियो हुआ वायरल  

सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जहीर के गोद में लड़की नजर आ रही है। इसे देखकर फैंस सवाल कर रहे हैं कि आखिर कौन है ये लड़की?

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

May 15, 2024

Sonakshi sinha muslim boyfriend zaheer iqbal

सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल

‘हीरामंडी’ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल के साथ एक छोटी बच्ची भी नजर आ रही है जिसे एक्टर जहीर इकबाल ने अपनी गोद में ले रखा है। वीडियो में छोटी बच्ची एक्टर के गोद में सोती हुई नजर आ रही है। कपल के साथ छोटी बच्ची को देखते ही फैंस सवाल उठाने लगे कि आखिर इनके साथ ये छोटी बच्ची है कौन? कयास लगाया जा रहा है कि छोटी बच्ची उनके रिलेटिव्स की हो सकती है। हालांकि, कपल ने इस बारे में कुछ बताया नहीं है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस पोज देती हुई आगे बढ़ जाती हैं।

इस वीडियो पर लोग कई बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये गोद में लड़की कौन है।'' एक ने लिखा, ''रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ रूमर्ड लड़की।'' एक ने लिखा, जाहिर है, ''उनके पिता पश्चिम बंगाल टीएमसी पार्टी (मुस्लिम प्रेमी) से चुनाव लड़ रहे हैं, तो जाहिर है कि उनकी बेटी भी अपने लिए एक मुस्लिम लड़का ढूंढ लेगी।'' एक ने लिखा, ''ये बच्चा किसका है अब।'' एक ने लिखा, ''आगे जाहिर… और सोनाक्षी के पीछे मीठी खीर।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। कपल अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।