1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sonakshi Sinha हुईं मालामाल, 14 करोड़ की प्रॉपर्टी को 22.50 करोड़ में किया सेल

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा वेस्ट स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट 22.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है। एक्ट्रेस को इस डील से भारी मुनाफा हुआ है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Feb 04, 2025

Sonakshi Sinha Apartment Sells

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने बांद्रा वेस्ट स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट 22.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है। उन्होंने यह अपार्टमेंट मार्च 2020 में 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस डील से उन्हें लगभग 61% का लाभ हुआ है।

दिल्ली की महिला ने खरीदा अपार्टमेंट

सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वेस्ट स्थित लग्जरी अपार्टमेंट को दिल्ली के प्रीत विहार में रहने वाली रिची बंसल नाम की एक महिला ने खरीदा है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट की जांच के बाद स्क्वॉयर यार्ड वेबसाइट पर इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन ने इस संबंध में रिपोर्ट जारी की है।

बता दें इस अपार्टमेंट की रजिस्ट्री जनवरी 2025 में की गई थी।

सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा आय दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस कभी ‘फनी वीडियो’ को लेकर या फिर विदेशों में घूमने की बात हो।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पति ज़हीर इक़बाल के साथ सिडनी की कई तस्वीरें साझा की थीं जो खूब वायरल हुई थी।

बता दें एक्ट्रेस शादी के बाद 40 देशों में घूमने का प्लान बनाया है। अब तक उन्होंने 18 से अधिक देशों भ्रमण कर चुकीं हैं। हालांकि एक्ट्रेस कई बार अपने घूमने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकीं हैं।

सोनाक्षी और जहीर ने सात साल की डेटिंग के बाद आपसी सहमति से 23 जून 2024 को मुंबई में शादी की। दोनों की पहली मुलाकात बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में हुई थी।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म "दबंग" (2010) से की थी।

हाल ही में, उन्होंने संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा वेब सीरीज "हीरामंडी" (2024) में दोहरी भूमिका निभाई, जिसमें उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई

यह भी पढ़ें: फेमस एक्ट्रेस Elli Avram का अजीबोगरीब अंदाज में पोछा लगाते वीडियो इंटरनेट पर वायरल

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग