
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों पति जहीर इकबाल के साथ हनीमून एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी-जहीर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

शेयर की गई इस तस्वीर में दोनों स्वीमिंग पूल में भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में सोनाक्षी ने जहीर को टैग भी किया है।

सोनाक्षी ने जहीर इकबाल के साथ एक मिरर सेल्फी भी शेयर की है। इस तस्वीर के लिए सोनाक्षी ने लिखा "कितना अच्छा दिन है।" इस तस्वीर में भी सोनाक्षी ने जहीर को टैग किया है। केवल यह ही नहीं जहीर इकबाल ने इन सभी इंस्टाग्राम स्टोरीज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

जहीर इकबाल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ-साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें सोनाक्षी हस्ते हुए नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।