5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LGBTQ+ समुदाय पर आपत्तिजनक बयान देने पर भड़की सोनम कपूर

सोनम कपूर ने भाजपा नेता और विधायक सुधीर मुनगंटीवार (sudhir-mungantiwar) की आलोचना की है। उन्होंने यह आलोचना एलजीबीटीक्यू (लेस्बियन, गे, बायसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर) समुदाय का अपमान करने की वजह से की है।

2 min read
Google source verification
sonam.jpg

बॉलीवुड की शॉपिंग क्वीन कहीं जाने वाली सोनम कपूर ( Sonam kapoor) का फिल्मी कैरियर भले ही इतना दमदार ना रहा हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। सोनम कपूर अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम कपूर अपने लुक्स के कारण सुर्खियों में रहती हैं। सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देने के लिए भी चर्चा में रहती हैं। सोमन कपूर कई राजनैतिक मुद्दों पर बयान देती नजर आती हैं।

अब सोनम कपूर ने भाजपा नेता और विधायक सुधीर मुनगंटीवार (sudhir-mungantiwar) की आलोचना की है। उन्होंने यह आलोचना एलजीबीटीक्यू (लेस्बियन, गे, बायसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर) समुदाय का अपमान करने की वजह से की है। जिसके कारण एक बार फिर से सोनम कपूर लाइम लाइट में आ गई हैं।

दरअसल, हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने LGBTQ समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। जो सोनम कपूर को कतई नहीं भाया जिसकी अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए आलोचना की है। सोनम कपूर ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुधीर मुनगंटीवार (sudhir mungantiwar) की विधानसभा की तस्वीर साझा कर के आलोचना की हैं। अभिनेत्री ने आलोचना करते हुए लिखा अज्ञानी अनपढ़ और आहत से भरा। सोशल मीडिया अभिनेत्री का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। सोनम कपूर के फैंस उनकी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोनम कपूर के फैंस उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जब इंडस्ट्री में मनहूस बोलकर विद्या बालन से छीन ली गईं थीं 10 से भी ज्यादा फिल्में

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में महाराष्ट्र लोक विश्वविद्यालय अधिनियम, 2016 (तीसरा संशोधन) विधेयक को लेकर बहस चल रही थी। विधेयक में विश्वविद्यालय बोर्डों में LGBTQ समुदाय के सदस्यों को शामिल करने की मांग की गई थी। इस बिल पर चर्चा करते हुए बीजेपी विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने LGBTQ समुदाय के लिए आपत्तिजनक बयान दिया। भाजपा विधायक सुधीर ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा, 'क्या आप लेस्बियन और गे को सदस्य के रूप में नियुक्त करने जा रहे हैं? क्या इस पर एक संयुक्त चिकित्सा समिति का गठन नहीं किया जाना चाहिए? इसमें बायसेक्सुअल और होमोसेक्सुअल संबंधों का जिक्र है। हालांकि, कोई भी अभी तक इनको परिभाषित नहीं कर पाया है।'

यह भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर ने डिजाइनर साड़ी पहन बिखेरा हुस्न का जलवा, तस्वीरें देख फैंस की बढ़ी धड़कनें