
हाल में सोनम कपूर को एयरपोर्ट पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ स्पॉट किया गया। दरअसल नई नवेली जोड़ी कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने जा रहे हैं।

एयरपोर्ट पर सोनम हरे रंग की साड़ी में दिखाई दीं। इस लुक में वह काफी खूबसूरत लग रही थी।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को महज 4-5 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी भी लोगों को उनकी शादी के बाद का एक्साइटमेंट हैं। हर कोई जानने को बेताब हैं कि सोनम और आनंद हनीमून के लिए कहा जा रहे हैं।

8 मई को सोनम ने अपने बीएफ आनंद आहूजा संग सात फेरे लिए हैं।

शादी और रिसेप्शन की खूबसूरत तस्वीरों लगातार वायरल हो रही है।