
sonam kapoor mehandi
बॅालीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर की शादी की रस्मे शुरू हो चुकी हैं। कल रात सोनम के घर मेहंदी का कार्यक्रम हुआ। जहां पूरा परिवार जमकर डांस मस्ती करता दिखाई दिया। इस मेहंदी सेरेमनी में सोनम की बहन रिया और कजिन शनाया, खुशी और जाह्नवी भी हाथों में मेहंदी लगाए नजर आईं। प्रोग्राम सोनम के 35 करोड़ के आलीशान अपार्टमेंट में संपन्न हुआ जो बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित है। इस अपार्टमेंट का बैंक्विट एरिया करीब 7 हजार स्क्वॉयर फुट में फैला है।
A post shared by Sonam Weds Anand (@sonamkishaaadi) on
A post shared by Sonam Weds Anand (@sonamkishaaadi) on
इस फंक्शन के दौरान दूल्हा-दुल्हन डांस मस्ती करते नजर आए। सोनम ने आनंद के गले में हाथ डालकर डांस किया। वहीं पापा अनिल भी खूब नाचते गाते दिखाई दिए। इस दौरान सोनम बहुत प्यारी लग रहीं थी।
A post shared by Sonam Weds Anand (@sonamkishaaadi) on
बता दें आज सोनम की संगीत सेरेमनी है। यह एक फाइव स्टार होटेल में होगी। सोनम और आनंद की संगीत सेरेमनी को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। इतना ही नहीं इस जोड़े की शादी बेहद प्राइवेट तरीके से सोनम की आंटी कविता सिंह की हवेली पर होगी। 55 हजार स्क्वॉयर फुट में फैली यह हवेली शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' के पास स्थित है। साथ ही इसमें काफी बड़ा और शानदार पूजा कक्ष है। शादी में करीब 150 लोग शामिल होंगे। सोनम की शादी का लहंगा फैशन डिजाइनर अनामिका डिजाइन कर रही हैं।
A post shared by Sonam Weds Anand (@sonamkishaaadi) on
A post shared by Sonam Weds Anand (@sonamkishaaadi) on
सोनम कपूर की शादी में हिंदी फिल्म जगत सेलेब्स शामिल होंगे जिनमें से कजिन अर्जुन कपूर, खुशी-अशुंला, बेस्टफ्रेंड जैकलीन फर्नांडिस, ‘वीरे दी वेडिंग’ के को-स्टार्स स्वरा भाष्कर और करीना कपूर, रणबीर कपूर , दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और सलमान खान को न्योता जा चुका है। कहा जा रहा है कि शादी में आलिया भट्ट , करिश्मा कपूर , सैफ अली खान और करण जौहर भी शामिल हो सकते हैं।
Published on:
07 May 2018 10:00 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
