1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! सोनम की शादी में ये 13 बातें होंगी खास, शादी 5 स्टार में नहीं बल्कि शाहरुख के…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम 7 मई को बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Apr 29, 2018

sonam kapoor

sonam kapoor

इन दिनों सोनम कपूर की शादी को लेकर पूरे देश में चर्चा है। हर दिन उनसे जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ रही है। अनुष्का के बाद सोनम की शादी बी-टाउन की सबसे बड़ी शादी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम 7 मई को बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। पूरा परिवार इस वक्त शादी की तैयारियों में जुटा है। तो आइए आपको शादी के बारे में खास बातें बताते हैं...

1. सोनम और आनंद की संगीत सेरेमनी को फराह खान कोरियोग्राफ करने वाली हैं।

2. सोनम की संगीत सेर‍िमनी एक फाइव स्‍टार होटेल में होगी।

3. मेहंदी का प्रोग्राम सोनम के 35 करोड़ के आलीशान अपार्टमेंट में संपन्‍न होगा जो बांद्रा-कुर्ला कॉम्‍प्‍लेक्‍स में स्‍थ‍ित है।

4. यह सेर‍ेमनी बॉलरूम जैसे बैंक्विट एर‍िया में होगी जो क‍ि करीब 7 हजार स्‍क्‍वॉयर फुट में फैला है।

5.शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन दिल्ली में रखा जाएगा क्योंकि आनंद दिल्ली के रहने वाले हैं।

6.शादी बेहद प्राइवेट तरीके से सोनम की आंटी कविता स‍िंह की हवेली पर हो सकती है।

7.55 हजार स्‍क्‍वॉयर फुट में फैली यह हवेली शाहरुख खान के बंगले 'मन्‍नत' के पास स्‍थ‍ित है। साथ ही इसमें काफी बड़ा और शानदार पूजा कक्ष है।

8. शादी में 150 लोग शामिल होंगे।

9. सभी रिश्तेदार पिता अनिल कपूर के जुहू में स्थित बंगले पर संगीत की प्रीप्रेशन में लगे हैं।

10.. सोनम की सभी बहने उन्ही की फिल्म के हिट गाने 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है...', 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना...', 'प्रेम रतन धन पायो...,' 'वीरे दी वेडिंग' के टाइटल ट्रेक पर डांस प्रिपेयर कर रही हैं।

11.. अनिल और पत्नी अनीता भी सोनम के लिए एक स्पेशल एक्ट करने वाली हैं जिसके बारे में सोनम भी नहीं जानती।

12. सोनम की शादी का लहंगा फैशन डिजाइनर अनामिका डिजाइन कर सकती हैं।

13. सोनम कपूर की शादी में हिंदी फिल्म जगत के सेलेब्स शामिल होंगे जिनमें से कजिन अर्जुन कपूर, खुशी-अशुंला, बेस्टफ्रेंड जैकलीन फर्नांडिस, ‘वीरे दी वेडिंग’ के को-स्टार्स स्वरा भाष्कर और करीना कपूर, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और सलमान खान को न्योता जा चुका है। कहा जा रहा है कि शादी में आलिया भट्ट , करिश्मा कपूर , सैफ अली खान और करण जौहर भी शामिल हो सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग