1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुझे लगा मेरे पति हैं’, ‘धुरंधर 2’ में संजय दत्त के किरदार पर बोलीं असली SP असलम चौधरी की पत्नी नूरीन

Chaudhry Aslam Wife Naureen On Sanjay Dutt: धुरंधर 2 में संजय दत्त के किरदार को लेकर SP चौधरी असलम की पत्नी नूरीन ने प्रतिक्रिया दी है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Chaudhry Aslam Wife Naureen On Sanjay Dutt

Chaudhry Aslam Wife Naureen On Sanjay Dutt (सोर्स- एक्स)

Chaudhry Aslam Wife Naureen On Sanjay Dutt: बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के रिलीज होने के बाद जहां एक ओर दर्शकों के बीच इसकी कहानी और एक्शन सीक्वेंस को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं अब पाकिस्तान के चर्चित पुलिस अधिकारी चौधरी असलम की पत्नी नूरीन असलम का बयान सामने आने के बाद ये फिल्म फिर सुर्खियों में आ गई है। उन्होंने अभिनेता संजय दत्त की अभिनय क्षमता की जमकर तारीफ की, लेकिन फिल्म में दिखाए गए कुछ हिस्सों पर सवाल भी उठाए हैं।

संजय दत्त ने दिलाई असली असलम की याद (Chaudhry Aslam Wife Naureen On Sanjay Dutt)

नूरीन असलम ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान बताया कि फिल्म में संजय दत्त का अंदाज देखकर उन्हें अपने दिवंगत पति की झलक दिखाई दी। उनके मुताबिक, जिस तरह से अभिनेता ने स्क्रीन पर किरदार को निभाया, वह काफी हद तक वास्तविकता के करीब महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ क्षण ऐसे थे जब लगा जैसे उनके पति ही सामने मौजूद हों। उनकी इस प्रतिक्रिया ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर दर्शकों के बीच एक नई चर्चा शुरू कर दी है।

लेकिन फिल्म की कहानी से पूरी तरह सहमत नहीं

हालांकि नूरीन असलम ने साफ तौर पर कहा कि फिल्म में कई ऐसे सीन भी दिखाए गए हैं जो उनके पति की असली छवि से मेल नहीं खाते। खासकर कुछ हिंसक घटनाओं और निर्दोष लोगों से जुड़े प्रसंगों को लेकर उन्होंने असहमति जताई।

उनका मानना है कि अगर फिल्म बनाने से पहले उनसे या संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाती, तो किरदार को और ज्यादा संतुलित तरीके से पेश किया जा सकता था। उनके अनुसार किसी भी वास्तविक व्यक्ति पर आधारित कहानी में उसके सकारात्मक और कठिन दोनों पहलुओं को समझना जरूरी होता है।

बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया (Chaudhry Aslam Wife Naureen On Sanjay Dutt)

नूरीन असलम ने फिल्म में ल्यारी इलाके के चित्रण पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि फिल्म में जिस पैमाने पर इस क्षेत्र को दिखाया गया है, वह वास्तविकता से अलग प्रतीत होता है। उनके मुताबिक, कहानी को प्रभावशाली बनाने के लिए कुछ हिस्सों को ज्यादा नाटकीय रूप दिया गया है। ये बयान सामने आने के बाद फिल्म की प्रामाणिकता को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

फिल्म में कई बड़े सितारे निभा रहे अहम किरदार

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो कराची के अपराध, राजनीति और आतंक के नेटवर्क में घुसपैठ करता नजर आता है। इसके अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग