4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sonu Sood से फैन ने मां की कमस का हवाला देते हुए कर दी फोन की डिमांड, एक्टर ने दिया बोलती बंद करने वाला जवाब

सोनू सूद से एक शख्स ने की अजीब फरमाइश अपनी मां की कसम का हवाला देते हुए की फोन की डिमांड सोनू सूद ने अपने ही अंदाज में दिया शख्स को जवाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 28 Feb 2021, 2:55 PM IST

sonu_sood_tweet.jpg

Sonu Sood Tweet

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) को गरीबों का मसीहा कहा जाने लगा है। कोविड के कारण पिछले साल लगे लॉकडाउन में सोनू गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने हजारों-लाखों लोगों की मदद की और तभी से ये सिलसिला जारी है। सोशल मीडिया पर लोग सोनू से मदद की गुहार लगाते हैं और एक्टर फौरन मदद पहुंचाते हैं। लेकिन इस बीच एक शख्स ने अजीबो-गरीब फरमाइश कर दी। जिसके बाद सोनू ने ऐसा जवाब दिया कि शख्स की बोलती बंद हो गई।

Amitabh Bachchan की तबीयत बिगड़ी, करवानी पड़ेगी सर्जरी, परेशान फैंस करने लगे दुआ

दरअसल, जय जी नाम के एक शख्स ने सोनू को ट्वीट कर लिखा कि मेरी मदद करो। मैंने अपने दोस्तों के सैमसंग F62 स्मार्टफोन खरीदने का कसम खाई थी। मैंने दोस्तों से कहा था कि मां की कसम खाता हूं कि फोन लेकर ही रहूंगा। लेकिन मैं फोन नहीं ले पा रहा हूं। मेरी मां की कसम बेकार न जाए इसे लेकर मैं चिंतित हूं। आप कुछ मदद कर सकते हैं। शख्स ने सोनू से अपनी मां की कसम का हवाला देते हुए नया फोन दिलाने की अपील की।

सुनील ग्रोवर कॉमेडी छोड़ करने लगे जूस बेचने का काम, वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल

इस ट्वीट का सोनू सूद ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने फोन न दिलाने की बात के साथ-साथ शख्स को सीख भी दे दी। सोनू ने लिखा, 'मां की कसम खाकर किसी की मदद कर दे भाई, मां ज्यादा दुआएं देगी। फोन तो सबके पास है। दुआएं किसी किसी के पास।' सोनू का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। लोग उनके जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोनू ने इस अंदाज में जवाब दिया कि शख्स का दिल भी न दुखे और उसे सीख भी मिल जाए। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी ने सोनू के सामने अजीब फरमाइश रखी हो। इससे पहले भी कई लोग सोनू के सामने ऐसी डिमांड रख चुके हैं और एक्टर अपने ही अंदाज में लोगों को जवाब देते हैं।