
sonu sood says south film save him from bad hindi movies
एक्टर ने एक इंटरव्यू में हिंदी फिल्में और दक्षिण भारतीय फिल्मों को लेकर एक बयान दिया है। इस बयान के बाद से बहस छिड़ गई है।
सोनू ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया, ‘मैं हमेशा अपनी अच्छी स्क्रिप्ट के साथ जाता हूं, चाहे मैं तमिल, तेलुगु या हिंदी फिल्में करूं। साउथ सिनेमा मुझे खराब हिंदी फिल्में करने से बचाता है। एक दौर आता है जब आपको लगता है कि आप सिर्फ एक फिल्म कर रहे हैं। एक बड़ी फिल्म में नजर आने के लिए साउथ मुझे ऐसा करने से दूर रहने में मदद करता है।’
उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि यह हाई है या नहीं, यह एक ऐसा वक्त है जहां मैं खुद को खुशनसीब महसूस करता हूं। मैंने हमेशा सोचा था कि फिल्में करना, 100-200 करोड़ रुपये की फिल्म का हिस्सा बनना कुछ ऐसी चीज है जिसे हम सफलता कहते हैं, लेकिन आम आदमी से जुड़ना, जरूरतमंदों से जुड़ना मेरे लिए सबसे संतोषजनक अनुभव रहा है। मैं इसको सबसे ज्यादा एन्जॉय कर रहा हूं।
यह भी पढ़े- 'आश्रम 3' में एंट्री के लिए ईशा गुप्ता रात में प्रकाश झा को ऐसे करती थीं तंग, फिर जाकर मिला ये रोल
आपको बता दें कि एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्मों ‘कल्लाझगर’ और ‘नेन्जिनिल’ से की थी। इसके बाद उन्होंने 2002 में हिंदी सिनेमा में फिल्म शहीद ए आजम से कदम रखा था। सोनू की आगे आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनमें हिंदी और साउथ की दोनों फिल्में शामिल हैं। सोनू इन दिनों ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म में कवि चंद बरदाई की भूमिका निभाई है, जिसमें अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज के रोल में हैं। फिल्म में संजय दत्त और मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर भी हैं। फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Published on:
28 May 2022 04:01 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
