
Sridevi Bungalow Teaser boney kapoor sent a legal notice to producers
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस Priya Prakash Varrier जल्द ही Srideviकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'Sridevi Bungalow' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रिया प्रकाश वारियर श्रीदेवी का किरदार अदा कर रही हैं।18 साल की प्रिया प्रकाश इस फिल्म से बॅालीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन रिलीज से पहले ही यह फिल्म एक विवाद में फंस गई है।
इस फिल्म में श्रीदेवी की मौत का बाथ टब सीन दिखाया गया है। हाल में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। हालांकि यह फिल्म श्रीदेवी की जिंदगी के कितने करीब है इस बात की जानकारी नहीं दी गई है।
हाल में प्रिया प्रकाश ने एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म की रिलीज से सब साफ हो जाएगा कि फिल्म किस विषय पर बनी है लेकिन इतना है कि मैं सुपरस्टार श्रीदेवी का किरदार निभा रही हूं। लेकिन इन सबसे पहले ही श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स को लीगल नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि श्रीदेवी पर इस फिल्म को उनके परिवार की बिना अनुमति के बनाया गया है।
एंटरटेनमेंट वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार नोटिस इस आधार पर भेजा गया है कि डायरेक्टर ने फिल्म बनाने से पहले बोनी से श्रीदेवी का नाम या उनकी मौत के दृश्य को शूट करने की अनुमति नहीं ली है।
टीजर के कारण मिले नोटिस के बाद डायरेक्टर प्रशांत मम्बुली ने कहा,मैंने बोनी जी से कहा था कि श्रीदेवी कॉमन नाम है। और यह एक एक्ट्रेस की लाइफ पर बनी फिल्म है। इसलिए हम इस नोटिस के खिलाफ लड़ेंगे। इसी बीच प्रिया के पिता ने भी लीगल नोटिस के संबंध में किसी भी प्रकार का जवाब देने से मना कर दिया।
इसके अलावा प्रिया प्रकाश ने भी एक टीवी शो में कहा है कि वो इस तरह के विवाद के लिए पहले से तैयार थीं क्योंकि उनकी पहली फिल्म को भी लोगों ने सुप्रीम कोर्ट तक घसीटा था।
Published on:
15 Jan 2019 02:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
