
sridevi daughter khushi kapoor debut in karan johar movie after janhvi
बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने इंडस्ट्री में कई नए चेहरों को लांच किया है। अब खबर है कि जाह्नवी कपूर के बाद वह खुशी कपूर को लांच कर सकते हैं।
करण जौहर करने जा रहे खुशी को लॅान्च
करण जौहर ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अगले साल बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और जावेद जाफरी के बेटे मिजान सिनेमा जगत में कदम रख सकते हैं। करण ने कहा, 'मिजान शानदार काम करेगा, वह एक पोटेंशियल बिग स्टार है और जबरदस्त डांसर भी और जहां तक खुशी की बात है तो वह बहुत खूबसूरत और प्यारी है।'
लेकिन खबरों के मुताबिक मिजान संजय लीला भंसाली की फिल्म से बॅालीवुड डेब्यू करेंगे। भंसाली उन्हें पहले ही अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने का मन बना चुके हैं।
जाह्नवी का कॅरियर
बता दें खुशी की बड़ी बहन यानि श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने इस साल फिल्म धड़क से बॅालीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने लीड रोल प्ले किया था। यह फिल्म इस साल की हिट मूवी साबित हुई। अब जाह्नवी अगली फिल्म पहली करण जौहर की 'तख्त' और दूसरी है महिला पायलट गुंजन सक्सेना पर बन रही बॅायोपिक में काम करने जा रही हैं।
Published on:
27 Dec 2018 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
