19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीदेवी का जबरा फैन, निधन पर मुंडवाया सिर, लिखे 3000 लेटर..

उनके निधन के बाद एक अनोखा फैन सामने आया है। यह अपने आप को श्रीदेवी का सबसे बड़ा फैन मानता है।
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Mar 06, 2018

Sridevi fan

Sridevi fan

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक मौत से सिर्फ बॉलीवुड को ही नहीं बल्कि उनके करोड़ों प्रशंसकों को भी गहरा सदमा लगा है। उनके निधन के बाद एक अनोखा फैन सामने आया है। वह अपने आप को श्रीदेवी का सबसे बड़ा फैन मानता है। यह फैन श्रीदेवी के नाम करीब 3000 खत लिख चुका है। वह श्रीदेवी को अपनी पत्नी मानता है और इसी वजह से अब तक शादी नहीं की है। इसने आजीवन कुंवारा रहने का प्रण लिया है। इस अनोखे फैन का नाम ओमप्रकाश मेहरा है। ओमप्रकाश मध्‍य प्रदेश के श्‍योपुर से 13 किमी दूर ददूनी गांव का रहने वाला है।

श्रीदेवी के निधन पर मुंडवाया सिर:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओमप्रकाश ने श्रीदेवी के निधन के बाद अपने गांव के स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की और वहीं पर अपना मुंडन कराया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उसने श्रीदेवी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाई।

लिखे 3000 खत:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओमप्रकाश ने स्कूल के दौरान श्रीदेवी की पहली फिल्म देखी थी। तभी से वह उनका प्रशंसक बन गया। उसने श्रीदेवी से कई बार मिलने की भी कोशिश की लेकिन वह मिल नहीं पाया। 20 साल की उम्र में वर्ष 1990 में वह घर से पैसे चुराकर श्रीदेवी से मिलने दो बार मुंबई गया लेकिन मिल नहीं पाया। इसके बाद 1994 में श्रीदेवी से मिलने के चक्कर में राजस्थान के कोटा में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल तक भेज दिया। इसके बाद भी श्रीदेवी के लिए उसका जुनून कम नहीं हुआ। 1988 से लेकर 1996 तक उसने अभिनेत्री के नाम 3,000 से ज्यादा लव लेटर लिखे, जिसमें शादी करने का आग्रह किया। हालांकि 1996 में श्रीदेवी की बोनी कपूर से शादी होने के बाद उन्होंने लेटर लिखना बंद कर दिया।

छोड़ दिया खाना—पीना:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी के निधन के बाद ओमप्रकाश ने खाना—पीना छोड़ दिया था। जैसे ही श्रीदेवी की मौत की खबर मिली तो पांच दिन तक खाना नहीं खाया। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश ने अपनी मां के श्राद्ध में भी मुंडन नहीं कराया था लेकिन श्रीदेवी के निधन पर उसने मुंडन करवाया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग