25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीदेवी की इन फिल्मों के बना लो रीमेक, धांसू थी एक्टिंग, कमाई से हिला था बॉक्स ऑफिस

इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल स्टार श्रीदेवी (Sridevi) की इन मूवीज का बनना चाहिए रीमेक धांसू थी एक्टिंग और रिकॉर्ड तोड़ था बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

2 min read
Google source verification
Sridevi Top Movies Box Office Collection

श्रीदेवी की बेस्ट फिल्में

बॉलीवुड में इन दिनों बहुत सी रीमेक बन रही हैं। अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ भी एक साउथ इंडियन फिल्म की रीमेके है। रीमेक की बात हो रही है तो क्यों न एक ऐसी एक्ट्रेस की भी फिल्में फिर से बनाई जाएं जिन्होंने करोड़ों का बिजनेस किया और दर्शकों को भी बहुत पसंद आई थीं।
ये वो एक्ट्रेस हैं जो कभी एक्टर से अधिक फीस लेती थीं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की। इनकी ये इन टॉप फिल्मों (Top Movies) का भी रीमेक (Remake) बनना चाहिए। ये पक्का नए रूप में भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेंगी।


‘सदमा’ में श्रीदेवी ने बहुत ही मार्मिक अभिनय किया था। कमल हासन ने उनके अपोजिट नजर आए थे। इसमें दोनों की परफॉर्मेंस देख आज भी लोग इमोशनल हो जाते हैं। इसने बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये की कमाई की थी।


श्रीदेवी ने इसमें एक इच्छाधारी नागिन का रोल प्ले किया था। दर्शकों सिनेमाघरों पर लाइन लगाकर इसे देखने गए। उनके को-स्टार थे ऋषि कपूर। विलेन के रोल में अमरीश पुरी ने भी कहर ढाया था। 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने पूरे 13 करोड़ कमाए थे।


शेखर कपूर ने इसे डायरेक्ट किया था, इसमेम श्रीदेवी और अनिल कपूर लीड रोल में थ। इसके खलनायक मोगैम्बो को लोग आज भी याद करते हैं। मिस्टर इंडिया के रूप में अनिल कपूर को भी बहुत पसंद किया गया। इसने 4.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
यह भी पढ़ें: सतीश कौशिक ने मौत से 3 घंटे पहले Anupam Kher को किया था फोन, बोले- मैं अब…


पंकज पाराशर की इस फिल्म में श्रीदेवी ने जुड़वां बहनों अंजू और मंजू की भूमिका निभाई थी। इसमें उनका टॉमबॉय लुक लोगों खूब भाया था। रजनीकांत और सनी देओल उनके अपोजिट दिखाई दिए थे। इसने 8 करोड़ रुपये की कमाई की थी।


यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित लम्हे में श्रीदेवी ने डबल रोल प्ले किया था। पल्लवी और पूजा के रोल में दर्शकों ने उनको काफी पसंद किया था। इसमें भी उनके साथ अनिल कपूर दिखे थे।फिल्म का बजट 6 करोड़ कमाए थे पूरे 20 करोड़ रुपये।