
ss rajamouli say he really like alia-bhatt and want to work with her
आलिया भट्ट और अजय देवगन को हाल ही में फ़िल्म आर आर के ज़रिये यह मौक़ा मिला कि वह एस एस राजमौली की फ़िल्म में काम कर सके। इस फ़िल्म में अजय देवगन का रोल तो ठीक ठाक था लेकिन आलिया भट्ट का किरदार काफ़ी कम समय के लिए था। जिसको देखने के बाद हिंदी ऑडियंस काफ़ी ख़फ़ा दिख रही थी। हिंदी ऑडियंस का कहना था कि आलिया भट्ट का किरदार काफ़ी कम समय के लिए रहा हैं।
वहीं बात करे एस एस राजमौली की तो एस एस राजमौली का कहना था कि आलिया भट्ट का किरदार कम समय के लिए ही था लेकिन वह किरदार काफ़ी महत्वपूर्ण था। इसके बाद एस एस राजमौली ने यह भी कहा था कि आलिया जैसी बेहतरीन कलाकार के साथ काम करना मेरे लिए ख़ुशनसीबी है।
अब राजमौली ने आलिया भट्ट को लेकर कहा है कि वह एक्ट्रेस के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं। दरअसल हाल ही में राजमौली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि- एस एस राजमौली कहते हैं कि मुझे आलिया भट्ट बहुत ही ज़्यादा पसंद है उनकी एक्टिंग करने का तरीक़ा भी बाक़ी एक्ट्रेसेस से काफ़ी ज़्यादा अलग हैं। यही कारण है कि मैं उनके साथ दोबारा भी काम करना चाहता हूँ उम्मीद है कि वो दुबारा हमारे साथ ज़रूर काम करेंगी।
एस एस राजमौली आगे कहते हैं कि- हमारे बीच एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर एक अच्छा बॉन्ड हैं। मैं ये चीज़ मानता हूँ कि RRR में आलिया भट्ट का किरदार काफ़ी कम समय के लिए ही था लेकिन वो बहुत महत्वपूर्ण किरदार था। मुझे पता था कि उनसे अच्छा उस किरदार में कोई फ़िट नहीं बैठेगा। मुझे आलिया भट्ट की एक्टिंग बहुत ज़्यादा पसंद हैं। RRR मैं ज़्यादा लंबा रोल नहीं था। लेकिन स्टोरी ही ऐसी थी ऐसा नहीं है कि हमने ऐसा सोचा।
आगे बताते हैं कि- हम किसी भी रोल को बड़ा रोल बनाते हैं लेकिन शॉट करने के लिए कट करना पड़ता हैं। मैंने आलिया को यह बात पहले ही क्लियर कर दी थी और वह ख़ुशी ख़ुशी इस बात के लिए हां भी बोल दिया था। हमने साथ में काम करके ख़ूब मज़ा किया है और हम चाहते हैं कि हम दोबारा साथ में ज़रूर काम करें।
आपको बता दें कि RRR रिलीज़ होने की कुछ हफ़्ते बाद ही आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम से इस फ़िल्म का हर एक पोस्ट डिलीट कर दिया था। जिसको लेकर काफ़ी बड़ा बवाल भी हुआ था। कहा यह जा रहा था कि आलिया भट्ट अब कभी एस एस राजमौली के साथ काम नहीं करेंगी। ख़बरों की मानें तो आलिया भट्ट के कुछ रोल को काट दिया गया था। लेकिन बाद में इस बात पर आलिया भट्ट ने जवाब देते हुए कहा था कि वह अपने प्रोफ़ाइल को क्लियर रखना चाहती हैं।
Updated on:
24 Apr 2022 08:05 pm
Published on:
24 Apr 2022 08:04 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
