11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

STREE BOX OFFICE: 16 दिन में फिल्म ने किया कमाल, बजट से 4 गुना ज्यादा कलेक्शन

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 31 अगस्त को रिलीज हुई थी।

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Sep 17, 2018

STREE

STREE

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली हॉरर फिल्म स्त्री 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 31 अगस्त को रिलीज हुई थी। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 20 करोड़ के बजट में बनाई गई थी।फिल्म ने अपने प्रदर्शन के पहले सप्ताह में करीब 61 करोड़ रूपए का शानदार व्यापार किया था। फिल्म स्त्री बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।

बॉक्स ऑफिस
स्त्री अब तक 101 करोड़ की कमाई कर चुकी है। स्त्री इस साल की नवीं फिल्म है जिसने 100 करोड़ का कारोबार किया है। इस वर्ष प्रदर्शित 100 करोड़ कमाने वाली अन्य फिल्मों में 'पद्मावत', 'सोनू के टीटू के स्वीटी', 'रेड', 'बागी-2', 'राजी', 'रेस-3' ,'संजू' और 'गोल्ड' शामिल है। राजकुमार और श्रद्धा कपूर ने वीडियो शेयर कर 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने की जानकारी देते हुए दर्शकों का धन्यवाद किया है! ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया है कि फिल्म स्त्री ने अब तक 101.43 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है।

कहानी
फिल्म की कहानी है चंदेरी नामक एक कस्बे की। इस कस्बे में एक भूत का काफी आतंक है। लोग इस भूत को स्त्री नाम से बुलाते हैं। यह स्त्री सिर्फ पुरुषों की ही अपनी शिकार बनाती है। अचानक कस्बे से कई पुरुष गायब होने लगते हैं। जिनके बाद में सिर्फ कपड़े ही मिलते हैं। कोई नहीं जानता कि यह क्या हो रहा है? सबके पास अपनी-अपनी कहानियां हैं। डर का माहौल शहर में पसरा हुआ है। घर की दीवारों पर लिख दिया जाता है 'ओ स्त्री, कल आना'। कस्बे के पुरुष रात को घर से निकलना बंद कर देते हैं। राजकुमार राव फिल्म में कस्बे के एक युवक का किरदार निभा रहे हैं, जो कि एक दर्जी है और हर तरह के लेडिज कपडों के डिजाइन सिल सकता है। इस बीच राजकुमार राव की मुलाकात श्रद्धा कपूर से होती है और वो उनसे प्यार करने लगते हैं, लेकिन इस बीच राजकुमार राव को दोस्तों से पता चलता है कि श्रद्धा कपूर ही 'स्त्री' हैं। इसके बाद फिल्म में क्या नया मोड़ आता है यह जानने के लिए आपको सिनेमाघरों का रुख करना होगा।