5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्ट्रगल के दौरान कभी भूखे पेट तो कभी सिर्फ नमक रोटी पर गुजारा करती थी भारती सिंह, आज हैं करोड़ों की मालकिन

आज सफलता के शिखर पर पहुंच चुकीं इंडस्ट्री की चोटी की कॉमेडियन भारती सिंह का बचपन कभी गरीबी में कटा था। भारती जब महज 2 साल की थीं तभी उनके पिता का निधन हो गया था।

3 min read
Google source verification
bharti singh

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रग्नेंसी को लेकर चर्चा में थी। हाल ही उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया हैं। इसकी जानकारी भारती ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में है। आपको बता दें भारती सिंह ने अपनी प्रग्नेंसी के दौरान भी काम किया है। वह रियलिटी शो हुनरबाज में पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ होस्ट कर रही थीं। उसके बाद वह अपने शो खतर खतरा खतरा का दूसरा सीजन लेकर आईं हैं। जिसमें सेलेब्स के साथ हर्ष और भारती ढेर सारी मस्ती करते हैं। अजीब-अजीब गेम खेले जाते हैं जिसे देखकर दर्शकों की हंसी नहीं रुकती है। ऐसे तो भारती सिंह कई पॉपुलर कॉमेडी शो को हिस्सा रही है। वह 2012 में 'झलक दिखला जा' शो से मशहूर हुईं।

उन्होंने एक कॉमेडियन के रूप में कई शो किए हैं और उन्हें होस्ट के रूप में भी देखा गया है। भारती सिंह एक भारतीय स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं। दर्शकों के बीच उन्हें 'लल्ली' के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' की टिली यादव के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब भारती सिंह को कभी खाली पेट तो कभी नमक की रोटी खा कर गुजारा करना पड़ा था।

आर्थिक कठिनाइयों से जूझा है बचपन- इस पॉडकास्ट में भारती ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया था कि शुरुआत में उन्होंने काफी गरीबी झेली है। जब भारती 2 साल की थीं तब उनके पिता गुजर गए, इसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई। उन्होंने बताया कि मां ने फैक्ट्री में काम करके बच्चों को पाला था। कई बार तो ऐसा भी होता था कि एक वक्त का खाना भी परिवार को मुश्किल से मिल पाता था।

नमक रोटी खाकर किया गुजारा- उन्होंने बताया कि अभी भी उनके परिवार को आलीशान जीवन जीने की आदत नहीं हुई है। भारती सिंह कहती हैं कि उनकी मां फैक्ट्री में कंबल सिलती थीं और घर पर दुर्गा मां के डिजाइन वाली चुन्नी भी सिला करती थीं। इस वजह से घर से हमेशा मशीन के चलने की आवाज आती रहती थी। वो बताती हैं कि एक समय था जब उन्होंने रोटी के साथ नमक खाकर गुजारा किया है।

ब्रांड प्रमोट करने के लिए करती हैं लाखों में चार्ज- भारती द कपिल शर्मा शो के हर एपिसोड के लिए 5 से 6 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वह अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर विभिन्न ब्रांडों को प्रमोट करती हैं और इससे मोटी रकम वसूलती हैं। इंस्टाग्राम पर ब्रांड्स को प्रमोट करने के लिए हर महीने 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर प्रति पोस्ट 1 लाख रुपये वसूलती हैं।

आलीशान घर और गाड़ियों की है मालकिन- भारती अपने पति हर्ष लिम्बचिया के साथ अंधेरी, मुंबई में एक भव्य 3 बीएचके अपार्टमेंट में रहते हैं, जिसके वे ओनर हैं। भारती के पास एक ऑडी क्यू5 और एक मर्सिडीज बेंज जीएल 350 है। इसके अलावा उनके पास एक बीएमडब्ल्यू एक्स 7 भी है जिसे उन्होंने कुछ साल पहले खरीदा

भारती सिंह की नेट वर्थ- नेट वर्थ की बात करें तो भारती सिंह की कुल संपत्ति लगभग 3 मिलियन डॉलर है यानी इंडियन करेंसी में कॉमेडियन 22 करोड़ रूपये की मालकिन हैं। वहीं कॉमेडियन की सालाना कमाई 3 करोड़ रुपये के करीब है। इंडस्ट्री में उन्होंने मेहनत और श्रम से अपना नाम कमाया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में की थी और इतने कम समय में उन्होंने अपना नाम वाकई बड़ा कर लिया है।

यह भी पढ़ें- जया प्रदा को शूट पर 5 मिनट देरी से पहुंचने के लिए मिली थी ऐसी सजा, 103 डिग्री बुखार में निकल गए थे आंसू