बॉलीवुड

शॉर्ट्स के साथ शाहरुख खान की लाडली सुहाना के ग्लैमरस अंदाज के लोग हुए फैन, तस्वीरें हुईं वायरल

सुहाना ने अभी फिल्मों में कदम नहीं रखा है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। उनकी फोटोज़ और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

2 min read
Sep 13, 2021
Suhana Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग हैं। उनके साथ-साथ उनका परिवार भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। खासतौर पर किंग खान की लाडली बेटी सुहाना खान। सुहाना ने अभी फिल्मों में कदम नहीं रखा है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। उनकी फोटोज़ और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लोग उनके बोल्ड एंड ग्लैमरस अंदाज के दीवाने हैं। यही कारण है कि सुहाना अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपने लुक से लोगों को घायल कर दिया है।

दरअसल, सुहाना खान को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती हैं। अब सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कैजुअल लुक में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में सुहाना ने ओपन शर्ट पहन रखी है जिसके अंदर उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स और ब्लैक टॉप कैरी किया हुआ है। पहली तस्वीर में वह पीछे मुड़कर कैमरे की तरफ पोज़ देती नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में वह सामने से जबरदस्त अंदाज में पोज़ दे रही हैं। तीसरी फोटो में उन्होंने अपना चेहरा क्रॉप किया हुआ है। इन फोटोज़ के साथ सुहाना ने कैप्शन में लिखा है, ‘Sunday’।

उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक इस पर 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह काउच पर लेटी नजर आ रही हैं। हालांकि, वह कैमरे की उल्टी तरफ लेटी हुई हैं जिसकी वजह से उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन उनका लुक काफी स्टनिंग लग रहा है। ब्लैक टॉप और ब्राउन ट्राउजर में वह काफी हॉट लग रही हैं। उनकी इस तस्वीर को भी काफी पसंद किया गया।

बता दें कि इन दिनों सुहाना खान न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। वह New York University’s Tisch School Of The Arts से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। इस बीच कुछ वक्त पहले ये खबर आई थी कि सुहाना जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। खबरों के मुताबिक, उनका ये प्रोजेक्ट करण जौहर के प्रोडक्शन में होगा और इसे जोया अख्तर डायरेक्ट करेंगी। कहा जा रहा है कि फिल्म सिनेमाघरों की बजाए नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, सुहाना की फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है।

Published on:
13 Sept 2021 06:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर