5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरे स्टेज पर सुनिधि चौहान से हुई बदसलूकी, फेंकी वाटर बॉटल, वीडियो देख एंग्री हुए फैंस

पिछले कुछ दिनों से सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) लगातार लाइव कॉन्सर्ट करती नजर आ रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने देहरादून के एक कॉलेज में परफॉर्मेंस दी। यहीं पर सिंगर के उपर किसी ने पानी की बॉटल फेंक दी। इसके बाद सिंगर के रिएक्शन की चर्चा हर तरफ हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Sunidhi Chauhan Performance

Sunidhi Chauhan Performance

सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) काफी टाइम से लाइव कॉन्सर्ट करती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में सुनिधि चौहान ने देहरादून के एक कॉलेज में परफॉर्म किया। इस दौरान हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सुनिधि चौहान पर फेंकी पानी की बॉटल

अपनी आवाज से सबको दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड की फेमस सिंगर सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। सिंगर एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान भीड़ में से किसी शख्स ने उनके ऊपर पानी की बोतल फेंक दी। इस घटना पर सिंगर ने गुस्सा नहीं किया बल्कि मजाकिया अंदाज से रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि 'ये क्या हो रहा है? बॉटल फेंकने से क्या होगा? शो रुकेगा क्या तुम ऐसा चाहते हो?'। इस बात पर वहां मौजूद भीड़ 'नहीं-नहीं' कहती है।

सपोर्ट में उतरे हजारों फैंस

वीडियो को सोशल मीडिया पर देखकर उनके फैंस सपोर्ट में उतरते दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा, 'वह इतनी पावरफुल हैं कि ऐसे मजाक और चीजों से डर नहीं सकती...आइकन के लिए सम्मान है। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जिसने भी ये किया उसको जेल लेकर जाओ।’