
बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी नेता सनी देओल कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। करीब 64 साल के सनी देओल को मनाली में छुट्टियां बिताना भारी पड़ गया है। क्योंकि उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश होने लगा, ऐसे में जब टेस्ट कराया तो कोरोना वायरस पाया गया। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है, लेकिन वह अपने घर में ही आइसोलेट हैं।
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मैंने कोरोना वायरस टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एकांतवास में हूं और मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं ,कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।
जानकारी के अनुसार सनी देओल करीब एक माह पहले से मनाली में है। क्योंकि वह हर साल सर्दी के मौसम में मनाली जाते हैं और ठीक मुंबई आने से पहले उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया। मनाली से वह मुंबई जाने का प्लान बना रहे थे। इसी बीच तबीयत बिगड़ने के बाद उनका टेस्ट करवाया गया, जो पॉजिटिव आया। जानकारी के अनुसार सनी देओल के कंधे की सर्जरी हुई थी और वे मनाली के पास एक फार्म हाउस में अपना टाइम बिताने गए थे। ताकि वह जल्द स्वस्थ हो जाएं ।लेकिन इसी बीच में कोरोना की चपेट में आ गए।
Updated on:
02 Dec 2020 11:11 pm
Published on:
02 Dec 2020 11:11 pm
