13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

400 करोड़ी ‘गदर 2’ अब छोड़ेगी ‘बाहुबली 2’ को पीछे! फिर सीधे शाहरुख की ‘पठान’ से टक्कर

Sunny Deol Gadar 2 Collection: 'गदर 2' के सामने अब कमाई करने के साथ ही नया रिकॉर्ड बना दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
sunny Gadar 2 Record

Sunny Deol Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा अमीषा पटेल की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'गदर 2' ने 400 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने 12 दिन में ये आंकड़ा पार किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' से ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म अब 'बाहुबली 2' और 'पठान' हैं।

500 करोड़ को पार कर सकती है 'गदर 2'
बाहुबली 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 511 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं पठान का कलेक्शन 543 करोड़ था। ऐसे में अब सनी देओल की फिल्म के सामने इन दोनों फिल्म के रिकॉर्ड को पार करने की चुनौती है। हालांकि इसके लिए अभी एक बड़ी कमाई फिल्म को करनी है लेकिन जिस तरह से फिल्म ने अब तक कलेक्शन किया है। उससे लगता है कि फिल्म 500 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

सनी देओल ने कहा शुक्रिया
सनी देओल ने अपने प्रशंसकों को इसके लिए धन्यवाद देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। सनी ने इसमें कहा, सभी को नमस्कार। सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात, आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपको पिक्चर पसंद आई। मैंने सोचा भी नहीं था कि इतना प्यार आप देंगे। हम लोग 400 पार कर चुके हैं, अभी और आगे जाएंगे। ये सब आपकी वजह से हुआ है, आपको फिल्म पसंद आई, तारा सिंह पसंद आई, सकीना पसंद आई, पूरा परिवार पसंद आया। इसके लिए आपका धन्यवाद, बहुत धन्यवाद।

यह भी पढ़ें: 'गदर 2' ने पार किया 400 करोड़ आंकड़ा तो सनी ने बताया अगला टागरेट, सुनकर फैंस हो जाएंगे खुश