2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सनी लियोनी ने कहा बत्तियां बुझा दो, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आ गया शर्माना, देखे वीडियो

मोतीचूर चकनाचूर का नया गाना रिलीज नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सनी लियोनी के साथ किया डांस सनी के साथ डांस स्टेप किए मैच

2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Oct 25, 2019

126327.jpg

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने एक्टिंग से तो दर्शकों का दिल हमेशा जीतते ही हैं अब वो अपने डांस का जादू चलाने भी ऑडियंस के बीच आ गए हैं। वैसे तो नवाज़ को शायद ही किसी फिल्म में आप ने डांस करते हुए देेखा होगा। लेकिन इस बार उन्होंने थिरकने का मौका जाने नहीं दिया है। नवाजुद्दीन कि अपकमिंग फिल्म मोतीचूर चकनाचूर का नया गाना रिलीज हुआ है जिसमें वो सनी लियोनी के साथ डांस स्टेप करते हुए दिख रहे हैं।

नवाज की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में उनके साथ अथिया शेट्टी दिखाई देंगी। फिलहाल वो सनी लियोनी के साथ मस्ती में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का नया गाना बत्तियां बुझा दो हाल ही रिलीज हुआ है, जिसमें सनी लियोनी लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। गाने में सनी को देखते ही नवाज अपने लुक से थोड़े कॉन्शस हो जाते हैं। इसके बाद सनी को इंप्रेस करने का वो पूरा जुगाड़ कर स्टेज पर पहुंच जाते हैं।

सनी लियोनी को देखते ही नवाज उनके साथ डांस स्टेप मिलाने की कोशिश करते हैं। नवाजुद्दीन का ये फनी डांस और गाने में उनका शरमाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर आते ही गाने ने धूम मचा दी है। १ मिलियन से ज्यादा बार देेखा जा चुका है ये सॉंग। इस गाने को ज्योतिका टंगरी और रामजी गुलाटी ने गाया है। वमित्रा बिस्वाल के डायरेक्शन में बनी फिल्म मोतीचूर चकनाचूर 15 नवंबर को रिलीज होगी।

बता दें कि आजकल नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सितारे बुलंदी पर हैं। जंहा वो हाउसफुल ४ में भी मजेदार रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं जल्द ही उन्हें विश्व सिनेमा में योगदान देने के लिए गोल्डन ड्रेगन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। ये अवॉर्ड नवाज को कार्डिफ फिल्म फेस्टिवल 2019 में दिया जाएगा।

Story Loader