
Sunny Leone
बॉलीवुड की बेबी डॉल यानी सनी लियोनी (Sunny Leone) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी और उनके पति डेनियल के अलावा तीन और लोग नजर आ रहे हैं। इस डांस वीडियो को सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी लियोनी कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' के फेमस पंजाबी गाने पर डांस कर रही हैं। इसे अबतक 18 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। सनी इस वीडियो में काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। उनके साथ डेनियल भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं।
बता दें कि सनी हमेशा ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इससे पहले भी सनी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने एक लड़के के साथ जमकर डांस किया था। सनी के कॅरियर की बात करें तो उन्होंनें बॉलीवुड में फिल्म 'जिस्म 2' से एंट्री की थी।
Updated on:
09 Apr 2019 04:50 pm
Published on:
09 Apr 2019 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
